Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर जताया शोक

अमर सिंह Amar Singh

अमर सिंह

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अमर सिंह का आज निधन हो गया। यह सभी के लिए बहुत दुखद खबर के रूप में सामने आ रही है।

राजनाथ सिंह ने भी अमर सिंह की इस दुखद खबर पर किया यह ट्वीट वरिष्ठ नेता एवं सांसद  अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी।स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।

अमर सिंह के बारे में यह कहा जाता था कि वह राजनीति, फिल्म और बिजनेस का कॉकटेल हैं। समाजवादी पार्टी में रहते उन्होंने इसे सिद्ध भी किया। कई बार ऐसे मौके आए जब पार्टी को उन्होंने अपने राजनैतिक समझदारी से परेशानी से उबारा। जया बच्चन को राजनीति में लाने का काम अमर सिंह ने ही किया था लेकिन पार्टी से निष्कासन के समय बच्चन परिवार से इनकी दूरियां बढ़ गईं। कहा यह भी जाता है कि अमिताभ बच्चन के बुरे वक्त में अमर सिंह ने उनका साथ खूब निभाया था।

अमर सिंह के निधन से राजनीति के साथ साथ फिल्मी अभिनेता को भी गहर दुख हो रहा है। इन्हे राजनीति, फिल्म और बिजनेस का कॉकटेल कहा जाता था।

 

Exit mobile version