अयोध्या। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार सुबह राम नगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रामलला के दरबार में माथा टेक कर पूजन अर्चन किया। इसके बाद रानोपाली स्थित उदासीन ऋषि संगत आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु पर्व महोत्सव के समापन समारोह में हिस्सा लिया।
राम नगरी अयोध्या पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रामलला के किये दर्शन

