Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राजनाथ सिंह की चीन के रक्षामंत्री के साथ 2 घंटे से ज्यादा चली बैठक, ड्रैगन ने की थी मुलाक़ात की पहल

Rajnath Singh's meeting with China's Defense Minister

Rajnath Singh's meeting with China's Defense Minister

नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री वेई फ़ेंघे के बीच आज मॉस्को में मुलाक़ात हुई। दोनों रक्षा मंत्री शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मॉस्को में हैं।

वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी तनाव के बीच आज भारत और चीन की अहम बैठक हुई। रूस की राजधानी मॉस्को में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने चीनी समकक्ष वेई फेंघे के साथ मीटिंग कर रहे थे। यह बैठक करीब दो घंटे 20 मिनट तक चली। चीन के रक्षा मंत्री फेंघे ने राजनाथ सिंह से मिलने का वक्त मांगा था।

अन्नाद्रमुक के विधायक ए भास्कर कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

मई से ही चीन और भारत में तनाव है और तब से अबतक सैन्य-कूटनीतिक लेवल पर कई राउंड की बात हो चुकी है। दोनों देशों के रक्षा मंत्री की ये मुलाकात अबतक की सबसे हाई लेवल मुलाकात है, जो तनाव शुरू होने के बाद हो रही है।

रक्षा सचिव अजय कुमार और रूस में भारतीय राजदूत डी बी वेंकटेश वर्मा मॉस्को के एक प्रमुख होटल में हुई वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे।

बता दें कि जून में गलवान घाटी में जब चीन और भारत के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, उसके बाद भी राजनाथ सिंह रूस पहुंचे थे। तब रूस की विक्ट्री परेड का जश्न मनाया जा रहा था। उस वक्त भी चीन के प्रतिनिधि वहां मौजूद थे, लेकिन राजनाथ सिंह ने चीनी अधिकारियों से बैठक नहीं की थी। चीन की ओर से तब भी ऐसी ही मांग की गई थी।

Exit mobile version