• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

3 बजे तक 1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा करें… राजपाल की बेल पर फंसा पेंच

Writer D by Writer D
16/02/2026
in Main Slider, मनोरंजन
0
Rajpal Yadav

Rajpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मशहूर एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) सालों पुराने चेक बाउंस केस में जेल में बंद है। उन पर 9 करोड़ का कर्ज है। कोर्ट में राजपाल की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है। दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत के लिए राजपाल यादव के वकील को दोपहर 3 बजे तक 1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने का समय दिया है।

कोर्ट ने कहा कि अगर आज 3 बजे तक डिमांड ड्राफ्ट जमा हो गया, तो उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। अगर नहीं जमा हुआ, तो मामला कल सुबह यानी 17 फरवरी को सुनाया जाएगा। राजपाल यादव (Rajpal Yadav)ने 19 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी अटेंड करने के लिए जमानत अर्जी दी है।

अपनी हरकतों की वजह से जेल में है

दिल्ली हाईकोर्ट की पिछली सुनवाई के दौरान राजपाल (Rajpal Yadav)को फटकार पड़ी थी। कोर्ट का कहना था एक्टर ने इतनी मोहलतों के बावजूद कर्ज नहीं चुकाया। राजपाल के वकील की तरफ से दी गई सारी दलीलों को कोर्ट ने बेबुनियाद बताया था। राजपाल ने अपनी सजा को रद्द करने की मांग की थी। उनकी इस डिमांड पर कोर्ट का कहना था जब वो पहले ही कुबूल कर चुके हैं कि उन्होंने कर्ज लिया था, फिर माफी कैसी। उन्हें पैसा चुकाने के 25-30 मौके दिए गए। बावजूद वो पैसा नहीं दे पाए। अब क्यों सजा रोकने की मांग कर रहे हैं?

कोर्ट ने राजपाल को खरी-खरी सुनाते हुए कहा था कि वो जेल में कोर्ट के आदेश की वजह से नहीं बल्कि अपनी हरकतों की वजह से हैं। राजपाल के वकील के मुताबिक, कर्ज की 3 करोड़ से ज्यादा की रकम दी जा चुकी है। याचिकाकर्ता को 2.10 करोड़ रुपये जमा करने हैं।

क्या है पूरा केस

साल 2012 में आई फिल्म ‘अता पता लापता’ राजपाल (Rajpal Yadav)की डायरेक्टोरियल मूवी थी। इसे बनाने के लिए राजपाल ने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ लिए थे। मगर राजपाल की ये फिल्म नहीं चली। इसके डूबने से राजपाल को काफी नुकसान हुआ। मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने राजपाल से पैसे वापस मांगे, जिसे वो देने में असमर्थ थे।

मामला कोर्ट तक पहुंचा। 2018 में मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से लीगल एक्शन लिया गया। राजपाल (Rajpal Yadav)और उनकी पत्नी के खिलाफ केस हुआ। 5 करोड़ का ये अमाउंट ब्याज के साथ 9 करोड़ हो गया। एक्टर इस मामले में पहले भी 2 बार जेल जा चुके हैं। कई मोहलतों के बाद जब एक्टर पैसा नहीं चुका पाए, तो उन्हें सरेंडर करना पड़ा।

Tags: Rajpal Yadav‬
Previous Post

Rohit Shetty के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान से दबोचा

Next Post

“फियर जोन” से “फेथ जोन” में परिवर्तित हुआ है उत्तर प्रदेश” : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Grahan
Main Slider

इस दिन लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, दिन में होगी रात

07/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

13 साल बाद शनि जयंती पर बना अनोखा योग, इस तरह से मिलेगा कई गुना फल

07/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

वट सावित्री पूजा के लिए खरीदें ये मेकअप आइटम, सुहागिनों के लिए जरूरी हैं ये चीजें

07/05/2026
Plants
Main Slider

घर में खुशियां लेकर आएंगे ये पौधे, चमकेगा आपका भाग्य

07/05/2026
Must eat seasonal vegetable 'Masala Jackfruit' Know the recipe
Main Slider

जरूर खाए मौसमी सब्जी ‘मसाला कटहल’ जानिए विधि

07/05/2026
Next Post
CM Yogi

“फियर जोन” से “फेथ जोन” में परिवर्तित हुआ है उत्तर प्रदेश" : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

CM yogi in gorakhpur

योगी ने बच्चों को बांटे स्वेटर, गांव में घूम कर लोगों से बात, कहा – सभी को मिलेगा योजनाओं का लाभ

14/11/2020
Pakistan violated ceasefire

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, राजौरी-कुपवाड़ा में दागे मोटार्र

28/09/2020

भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधकर खेल रही है साउथ अफ्रीका की टीम, जानिए क्यों

26/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version