Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, फैंस बोले- थोड़ा ज़ोर लगा लो राजू भाई…

Raju Srivastava

Raju Srivastava

मुंबई। कॉमिक एक्ट से सभी को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) दिल्ली के एम्स अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था जिसके बाद से उनकी हालत कई दिनों से गंभीर बनी हुई है। राजू श्रीवास्तव की कंडीशन काफी क्रिटिकल है।

उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया है। अब बस दुआओं का ही सहारा है। फैंस, फैमिली से लेकर सेलेब्स तक, सभी राजू श्रीवास्तव की स्पीडी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।

राजू भाई, हिम्मत मत हारना

देश के हर कोने से मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की हेल्थ को लेकर प्रार्थना की जा रही हैं। फैंस भी अपने चहेते कॉमेडियन की हालत को लेकर चिंता जता रहे हैं। इस बीच, मनोज मुंतशिर ने राजू श्रीवास्तव को लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।

उन्होंने राजू श्रीवास्तव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘राजू भाई, हिम्मत मत हारना। बस थोड़ा सा ज़ोर और लगा दो। हमारे हाथ प्रार्थना में जुड़े हैं।’ उनकी इस पोस्ट को राजू श्रीवास्तव के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

राजू (Raju Srivastava) को डॉक्टर्स ने ब्रेन डेड घोषित किया

राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) वेंटिलेटर पर हैं। उनका ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया है। पिछले 9 दिनों से डॉक्टर्स लगातार उन्हें ठीक करने की कोशिश कर रहे  हैं। बीच में उनकी सेहत में हल्का सुधार भी हुआ था। राजू ने ट्रीटमेंट पर रिएक्ट करना शुरू किया था।

देश में कोरोना की फुल स्पीड, एक दिन में बढ़े इतने मरीज

वो पूरी तरह होश में नहीं आए थे। पर अब सेहत में तेजी से सुधार आने की बजाय उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। राजू श्रीवास्तव की फैमिली के लिए ये पल काफी मुश्किलों और चुनौती भरा है। परिवारवालों ने राजू श्रीवास्तव के अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोगों से दुआ करने की अपील की है।

आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव अपनी सेहत को लेकर बेहद सजग थे। वह वर्कआउट परभी ध्यान देते थे। हालांकि, जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी, वह जिम में वर्कआउट ही कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें एम्स में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था।

Exit mobile version