Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राज्यसभा सांसद संजय सिंह 20 सितंबर को लखनऊ के हजरतगंज थाने में होंगे पेश

 

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह अपने खिलाफ दर्ज मामले में रविवार को लखनऊ के हजरतगंज पुलिस थाने में पेश होंगे। यह जानकारी शनिवार को पार्टी के प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने दी है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह अपने खिलाफ दर्ज मामलों में रविवार को हजरतगंज पुलिस थाने में पेश होंगे और गिरफ्तारी देंगे।

हजरतगंज पुलिस थाने में आप नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दो सितंबर को मामला दर्ज किया गया था। सिंह के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज पुलिस थाने में दर्ज मामले में राजद्रोह की धारा जोड़ी है।

दबंग हाथी ने गाड़ियों से वसूला टोल टैक्स, देखें Viral Video

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिंह के खिलाफ दो सितंबर को एक सर्वेक्षण कराये जाने के मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 501 ए तथा 120 बी के अलावा आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया था।

अधिकारी ने बताया कि सिंह को लखनऊ पुलिस ने गुरुवार को एक नोटिस भेजा जिसमें अन्य धाराओं के अलावा राजद्रोह की धारा 124 ए को भी शामिल किया गया है। यह नोटिस संजय सिंह के दिल्ली वाले आवास के नार्थ एवेन्यू के पते पर भेजा गया है।

कोरोना के चलते 40 लाख लोगों ने नहीं भरा बीमा प्रीमियम

हजरतगंज पुलिस थाने के जांच अधिकारी एके सिंह की ओर से संजय सिंह को भेजे गए नोटिस में कहा गया है, ‘आपके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 242/2020 भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए/153 बी/,505 :1::बी:/505:2:/468/469/124 ए/120 बी व 66 सी/66 डी आईटी अधिनियम के तहत पुलिस थाना हजरंतगंज लखनऊ के संबंध में जांच विवेचना की जा रही है, जो संज्ञेय एवं गैर जमानती अपराध है, जिसके संबंध में अपने पक्ष में तथ्यों/अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु मेरे समक्ष 20 सितंबर को सुबह 11 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Exit mobile version