Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राखी सावंत की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) की हालत अचानक बिगड़ गई है। राखी सावंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राखी सावंत की अस्पताल की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। जानकारी सामने आ रही है कि राखी सावंत को दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी है।

पैपराजी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राखी सावंत की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राखी सावंत अस्पताल में बिस्तर पर सोती हुई नजर आ रही हैं। राखी सावंत को अस्पताल ले जाया गया है, क्योंकि वह हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि राखी सावंत की हालत के बारे में डॉक्टरों ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) की अस्पताल से आई फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उनके फोटोज को देखकर फैंस और यूजर्स को बड़ा झलका लगा है। यूजर्स उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यार जैसी भी है वो एक अलग बात है, लेकिन अस्पताल में कोई न जाए।’ वहीं कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जो राखी के अस्पताल जाने की बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। यूजर्स को शक है कि ये चीज ड्रामा भी हो सकती है। यूजर्स का कहना है कि कल ही राखी चहकती हुई मुंबई में घूमती दिखी थीं, आज उनका ये हाल होना काफी शॉकिंग बात है।

घूमती हुई आई थीं नजर

राखी सावंत (Rakhi Sawant)  टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। उन्हें अपने मजाकिया अंदाज के साथ-साथ ऊट-पटांग हरकतों और ड्रामेटिक अंदाज के लिए जाना जाता है। कुछ दिन पहले संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ का बुखार राखी सावंत पर चढ़ा था। ऐसे में उन्हें मुंबई की सड़कों को आलीशान लहंगा और ज्वेलरी पहनकर घूमते देखा गया। राखी की एक ऑटो रिक्शा वाले के साथ बातचीत की वीडियो भी वायरल हुई थी। वो रिक्शा वाले से उन्हें लंदन ले जाने को बोल रही थीं। ये वीडियो काफी मजेदार और फनी था।

बेहद गंभीर बीमारी से जूझ रही शमिता शेट्टी, वीडियो शेयर कर बताया दर्द

राखी सावंत को बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के रूप में जाना जाता है। वह हमेशा अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहती हैं। पति आदिल खान से विवाद और तलाक का मामला जगजाहिर था। इसी बीच राखी सावंत के पूर्व पति आदिल खान ने एक्ट्रेस सोमी खान से शादी की है। आदिल ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कर यह जानकारी दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।

Exit mobile version