• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राखी सावंत के पति की बढ़ी मुश्किलें, आदिल पर रेप का मामला दर्ज

Writer D by Writer D
12/02/2023
in मनोरंजन
0
rakhi sawant

rakhi sawant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) के हसबैंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। एक तरफ राखी ने आदिल के खिलाफ मार-पीट करने और धोखा देने का आरोप लगाया है। वहीं, इसी बीच अब आदिल खान के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स हैं कि ईरान की एक स्टूडेंट ने आदिल पर रेप का मामला दर्ज करवाया है।

आदिल (Adil Khan) के खिलाफ ईरानी लड़की ने पुलिस में की शिकायत

राखी सावंत (Rakhi Sawant) के पति आदिल खान के खिलाफ मैसूर में FIR दर्ज हुई है। आदिल के खिलाफ ईरान की एक छात्रा ने मैसूर के वीवी पुरम थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है। आदिल के खिलाफ FIR आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, ईरान की एक स्टूडेंट मैसूर में डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई के लिए भारत आई थी। वो लड़की आदिल खान से डेजर्ट लैब फूड अड्डा में मिली थी। आदिल उस फूड आउटलेट का मालिक था। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं।

आदिल (Adil Khan) पर रेप का आरोप

शिकायत के मुताबिक, ईरानी स्टूडेंट ने आदिल (Adil Khan) पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर मैसूर के एक अपार्टमेंट में उसके साथ रेप किया, जहां वे साथ रहते थे। जानकारी के मुताबिक, ईरानी लड़की ने 5 महीने पहले जब आदिल से शादी करने की मांग की तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया और कहा कि उसके जैसी कई लड़कियों के साथ, उसके इसी तरह के संबंध हैं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दिया इस्तीफा, इनको मिली राज्य की जिम्मेदारी

जब लड़की ने आदिल को धमकी दी कि वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रही है, तो उसने स्नैपचैट पर दो मोबाइल नंबरों से लड़की की कुछ इंटीमेट तस्वीरें उसे भेजीं। लड़की ने अपनी शिकायत में दोनों फोन नंबर भी बताए हैं। आदिल ने लड़की को धमकाते हुए कहा कि वो उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा और उसके पैरेंट्स को भी फॉरवर्ड कर देगा। उसने धमकी भी दी कि अगर लड़की ने उसके खिलाफ कोई शिकायत की तो वो उसे जान से मार देगा।

राखी (Rakhi Sawant) ने आदिल पर लगाए ये आरोप

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने भी आदिल पर उनके साथ मार-पीट करने का आरोप लगाया है। राखी का दावा है कि आदिल उनके साथ काफी बुरा बर्ताव करता था। उन्हें बेहरमी से मारता था। राखी ने आदिल पर ये भी आरोप लगाया है कि आदिल का कई दूसरी लड़कियों के साथ अफेयर है। राखी की शिकायत के बाद आदिल को पुलिस ने हिरासत में लिया। अब आदिल पर रेप का मामला भी दर्ज हो गया है।

Tags: Adil Khanbollywood gossipsEntertainment newsRakhi Sawant"
Previous Post

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दिया इस्तीफा, इनको मिली राज्य की जिम्मेदारी

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मू ने बदले 13 राज्यों के राज्यपाल, जानें किसकी कहां हुई नियुक्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Film stars shocked by Ajit Pawar's death in plane crash
मनोरंजन

प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन से सदमे में फिल्मी सितारे

28/01/2026
Arijit Singh
Main Slider

मैं इसे यहीं रोक रहा हूं… अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगर के तौर पर लिया संन्यास

27/01/2026
Mamta Kulkarni
मनोरंजन

किन्नर अखाड़ा ने ममता कुलकर्णी को किया आउट

27/01/2026
Border 2
मनोरंजन

रिकॉर्ड ब्रेकर बनी ‘बॉर्डर 2’, दूसरे दिन की कमाई ने उड़ाए होश

25/01/2026
Border 2
Main Slider

थिएटर के बाहर ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, ट्रैक्टर-जीप में पहुंचे दर्शक

24/01/2026
Next Post
Draupadi Murmu

राष्ट्रपति मुर्मू ने बदले 13 राज्यों के राज्यपाल, जानें किसकी कहां हुई नियुक्ति

यह भी पढ़ें

stone pelting

फिर हिंसा की आग में झुलसा जोधपुर, दो पक्षों में पथराव के बाद तनाव

07/06/2022
Pregnant

स्ट्रेस लेना होता है नुकसानदायक, इन तरीकों से रखे इसे दूर

30/08/2025
cyber crime

जालसाजों ने महिला के खाते से पार किए हजारों रुपए, मुकदमा दर्ज

17/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version