• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैंसर से पीड़ित राखी सावंत की मां को हुआ ब्रेन ट्यूमर, एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से शेयर किया वीडियो

Writer D by Writer D
09/01/2023
in मनोरंजन
0
Rakhi Sawant

Rakhi Sawant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) , बिग बॉस मराठी के घर से निकल आई हैं। घर वापस आते ही उन्हें एक बुरी खबर मिली, जो उन्होंने अब अपने फैंस के साथ शेयर कर दी है। राखी ने बताया है कि मां जया भेड़ा को कैंसर के बाद अब ब्रेन ट्यूमर भी हो गया है। वो मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। एक्ट्रेस ने अस्पताल से रोते हुए वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी मां को भी देखा जा सकता है।

राखी (Rakhi Sawant) की मां को हुआ ब्रेन ट्यूमर

वीडियो में राखी सावंत बताती हैं कि वो रविवार रात ही बिग बॉस मराठी से बाहर आई हैं। उन्होंने कहा- आते ही मुझे पता चला कि मम्मी ठीक नहीं है। हम अभी अस्पताल में हैं। मम्मी को कैंसर है और अब उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया है। आप प्लीज उनके लिए दुआ कीजिए। मेरी मम्मी को दुआ की जरूरत है।

इसके आगे कोई राजेश नाम का शख्स आता है। राखी उनसे पूछती हैं कि क्या हुआ। वो कहते हैं- उनके शरीर का बायां हिस्सा परैलाइज हो गया था। हम उन्हें अस्पताल लेकर आए। यहां उनका स्कैन और एमआरआई हुआ तो पता चल कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। उन्हें कैंसर तो पहले से ही था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

एक डॉक्टर से भी राखी ने बात की। उन्होंने बताया कि राखी की मां के फेफड़ों तक कैंसर फैल चुका है। उनके टेस्ट किए गए हैं, जिसके रिजल्ट आना बाकी हैं। इसके बाद ही फैसला किया जाएगा कि उन्हें रेडीऐशन थेरेपी कैसे और कितनी देनी है। रेडीऐशन के अलावा कुछ भी राखी की मां पर काम नहीं करने वाला है। उनके लिए कोई और इलाज नहीं है।

सेलेब्स-फैंस कर रहे दुआ

राखी सावंत ने फैंस से आग्रह किया है कि उनकी मां के लिए दुआ करें। उनका कहना है कि मैं मानती हूं कि दुआ से मेरी मां ठीक हो सकती हैं। उनके इस वीडियो पर ढेरों फैंस संग सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। सिंगर अफसाना खान ने कमेंट किया, ‘राखी बहन, हिम्मत रख बहन। वाहेगुरु, अल्लाह मेहर करो।’ एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने लिखा, ‘मेरी दुआएं आपके साथ हैं। मैं उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ मांग रही हूं।’ सोफिया हयात ने कमेंट किया, ‘मैं आपके और आपकी मां के लिए दुआएं मांग रही हूं।’

बॉलीवुड के दिल में भी धड़कता है ‘योगी का यूपी’

सलमान ने की थी मदद

कई फैंस ने भी राखी और उनकी मां के लिए दुआ की है। फैंस राखी सावंत की हिम्मत बढ़ा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि सबकुछ ठीक हो जाएगा। राखी सावंत को रोते देख उनके फैंस उन्हें दिलासा भी दे रहे हैं। राखी काफी समय से बिग बॉस मराठी में नजर आ रही थीं। इससे पहले उन्हें बिग बॉस 14 में नजर आई थीं। तब भी अपनी मां के इलाज के लिए उन्होंने शो से मिले पैसों का इस्तेमाल किया था। सलमान खान और करण जौहर ने भी उनकी मदद मां के इलाज के लिए की थी।

Tags: bollywood gossipsRakhi Sawant Motherrakhi sawant videoRakhi Sawant"
Previous Post

कुलपति विनय पाठक पर कसा शिकंजा, CBI ने रंगदारी व कमीशनखोरी का दर्ज किया मुकदमा

Next Post

तुनिशा सुसाइड केस: मौत से 15 मिनट पहले इस शख्स से एक्ट्रेस ने की थी वीडियो कॉल

Writer D

Writer D

Related Posts

Actor Bharat Kapoor passes away
Main Slider

नहीं रहे दिग्गज एक्टर भरत कपूर, 86 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

27/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Next Post
Tunisha Sharma

तुनिशा सुसाइड केस: मौत से 15 मिनट पहले इस शख्स से एक्ट्रेस ने की थी वीडियो कॉल

यह भी पढ़ें

Fire in three luxury buses of roadways

लखनऊ में रोडवेज की तीन लग्जरी बसों में लगी भीषण आग, मचा हडकंप

17/12/2020
eng-aus series

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 सितंबर से शुरू होगी सीरीज

24/08/2020
lalu prasad yadav

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को कुछ दिन और जेल में ही रहना होगा, जानें पूरा मामला

27/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version