Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha bandhan

Raksha Bandhan

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार हर साल सावन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधती हैं और उसके लिए लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहन को उपहार देते हैं और उसकी रक्षा करने का वचन देते हैं। आइए जानते हैं कि इस बार राखी का त्योहार कब मनाया जाएगा और शुभ मुहूर्त, तिथि क्या है।

कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) ?

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन माह की पूर्णिमा तिथि सुबह 3.44 बजे शुरू होगी और रात 11.55 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस साल रक्षाबंधन भद्रा काल में शुरू होगा। भद्राकाल सुबह 5.53 बजे शुरू होगा और दोपहर 1.32 बजे समाप्त होगा।

कई अद्भुत संयोग का होगा निर्माण

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और धनिष्ठा नक्षत्र समेत कई शुभ संयोग बनने जा रहे हैं। इस दिन सुबह 5.53 बजे से 8.10 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 4 बजकर 20 मिनट तक है। इसके अलावा आप शाम 6 बजकर 56 मिनट से रात 9 बजकर 08 मिनट तक प्रदोष काल में भी राखी बांध सकते हैं।

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का महत्व

हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भाई-बहन पारंपरिक कपड़े पहनते हैं। बहनें राखी, रोली, चावल के दाने, मिठाई, दीया और रक्षा सूत्र की थाली तैयार करती हैं। बहनें अपने भाई की आरती उतारती हैं और उसके माथे पर तिलक लगाती हैं और रक्षा सूत्र बांधती हैं। भाई अपनी बहनों को प्यार से उपहार देते हैं।

Exit mobile version