• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सज गया राम दरबार, दूसरी प्राण प्रतिष्ठा की शुरू हुई तैयारियां

Writer D by Writer D
03/06/2025
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Ram Mandir

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या की राम मंदिर (Ram Mandir)  में पिछले साल 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह किया गया और राम लला को स्थापित किया गया था। अब दूसरा प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है, जो दो दिन चलेगा। इसकी शुरुआत आज, 3 जून से हो गई है और ये 5 जून तक चलेगा। इसके लिए राम मंदिर को रोशनी से जगमग किया गया है। जहां पहले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भगवान राम के बालक रूप को स्थापित किया गया था। वहीं अब इस बार भगवान राम राजा के रूप में स्थापित किए जाएंगे।

राजा राम (Ram Mandir) की स्थापना के साथ दूसरे प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सात बाकी उप मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा होगी। इनमें परकोटा पर शिवलिंग, अग्नि कोण में श्रीगणेश, महाबली हनुमान, सूर्य देवता, मां भगवती, अन्नपूर्णा माता के विग्रह, मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार और परकोटा के शेषावतार प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

6 महीने बाद राजा राम की प्रतिष्ठा

भगवान राम के बालक रूप की प्राण प्रतिष्ठा के 16 महीने बाद अब राजा राम की प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसको लेकर श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। इस बार प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मुहूर्त अयोध्या के प्रख्यात आचार्य पंडित प्रदीप शर्मा, आचार्य राकेश तिवारी और आचार्य रघुनाथ दास शास्त्री ने निकाला है।

राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर राम राजा का दरबार होगा। उनके दरबार में अनुज लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी और सेवक हनुमान होंगे। इसके साथ ही फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार के साथ परकोटा के छह मंदिर शिवलिंग, गणपति, हनुमान, सूर्य, भगवती और अन्नपूर्णा के साथ शेषावतार मंदिरों में देव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान और कार्यक्रम

दूसरे प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान और कार्यक्रम की बात करें 2 जून को सरयू तट से मातृ शक्तियां तक जल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के अगले दिन तीन दिन आयोजन ज्येष्ठ शुक्ल की अष्टमी तीन जून से शुरू होकर दशमी पांच जून को पूजा, भोग और आरती के साथ पूरा होगा। 5 जून से सुबह 6:30 बजे अनुष्ठान शुरू होग, जो 11:20 तक चलेगा। अभिजीत मुहूर्त के दौरान ही राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र सपत्नीक प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य यजमान होंगे।

Tags: ayodhya newsram mandir
Previous Post

देश में कोरोना से पांच और मरीजों की मौत, एक्टिव केसों की संख्या 4 हजार के पार

Next Post

राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, गाडी के सामने अचानक आई भीड़

Writer D

Writer D

Related Posts

Dairy Business
उत्तर प्रदेश

मिल्क प्रोक्योरमेंट से आत्मनिर्भर बनीं प्रदेश की साढ़े तीन लाख महिलाएं

21/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास: CM साय

21/03/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the Surguja Olympics
Main Slider

3 लाख 49 हजार खिलाड़ियों की स्वस्फूर्त सहभागिता खेल के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दिखाता है : मुख्यमंत्री साय

21/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरक्षा व गो-आश्रय आत्मनिर्भरता में योगदान देने वाली विभूतियां होंगी सम्मानित: मुख्यमंत्री

21/03/2026
Uttarakhand moves ahead on the path of development: Rajnath Singh
Main Slider

धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह

21/03/2026
Next Post
Rahul Gandhi

राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, गाडी के सामने अचानक आई भीड़

यह भी पढ़ें

CM Yogi reaches DRDO's Covid Hospital

DRDO के कोविड अस्पताल पहुंचे CM योगी, चिकित्सकीय प्रबन्धन की ली जानकारी

30/04/2021
प्रकाश जावड़ेकर Prakash Javadekar

आरएसएस को समझने के लिए राहुल गांधी को बहुत समय लगेगा : प्रकाश जावड़ेकर

03/03/2021
PM Modi

PM मोदी ने मंत्रियों से कहा- ये न समझे कोरोना खत्म हो गया है

30/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version