• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने मेरा पूरा…, व्योमिका सिंह की जाति पर टिप्पणी के बाद रामगोपल यादव की सफाई

Writer D by Writer D
16/05/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Ram Gopal Yadav

Ram Gopal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। इंडियन एयर फोर्स (IAF) की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और एयर मार्शल अवधेश भारती की जाति को लेकर टिप्पणी के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) विवादों में घिर गए हैं। उनके बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए यूपी के सबसे बड़े विपक्षी दल पर निशाना साधा था। वहीं, अब राम गोपाल यादव ने विवाद बढ़ने पर अपने बयान को लेकर सफाई दी है।

सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उत्तर भारत के कुछ राज्यों में विशेषकर उत्तर प्रदेश में जहाँ धर्म, जाति और वर्ग देखकर लोगों पर फ़र्ज़ी मुकदमे लगाये जा रहे हों, जाति धर्म के आधार पर एनकाउंटर किये जा रहे हों, जाति धर्म के आधार पर गैंगस्टर लगा कर संपत्ति जब्त की जा रही हो, जाति धर्म और वर्ग देखकर महिलाओं पर अत्याचार किए जा रहे हों, जाति धर्म और वर्ग देख कर कर्मचारियों और अधिकारियों की पोस्टिंग्स कीजातीं हो ऐसी विकृत मानसिकता के लोगों के वारे में कल मैंने एक कार्यक्रम में कहा था की कर्नल सोफिया का धर्म नाम से पहचान लिए इसलिए गाली दी गयीं, विदेश सचिव मिस्त्री को गाली दीं गयीं अगर इन गाली वाजों को ये पता चल जाता की व्योमिका सिंह जाटव हैं और एयर मार्शल अवधेश भारती यादव हैं तो ये इन अफसरों को भी गालियाँ देने से बाज नहीं आते।”

उन्होंने आगे लिखा, “मुझे आश्चर्य इस बात का है कि जिस मुख्य मंत्री की नाक के नीचे अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों पर अकल्पनीय अत्याचार हो रहे हों उन्होंने मेरा पूरा बयान बगैर सुने ही ट्वीट कर दिया । जिन मीडिया चैनलों ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी पर कब्जा कर लिया था उनसे मुझे कोई शिकायत नहीं क्योंकि उन पर सत्ता पक्ष के अलावा किसी को विश्वास नहीं।”

रामगोपाल के बयान पर जनप्रतिनिधियों में रोष, बोले- नए भारत में जन्म से नहीं, कर्म से होती है पहचान

इससे पहले सीएम योगी ने रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और एक्स पोस्ट में लिखा, “सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती है। भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक ‘राष्ट्रधर्म’ निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है। यह वही मानसिकता है, जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में राष्ट्रभक्ति तक को बांटने का दुस्साहस करती है। इस विकृत जातिवादी सोच को जनता फिर जवाब देगी।”

Tags: Ram Gopal Yadav
Previous Post

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बिजली गिरने से CRPF अधिकारी की मौत, तीन जवान घायल

Next Post

नगरों की सफाई व्यवस्था को बनाए रहने में नागरिक दे अपना सहयोग: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Next Post
AK Sharma

नगरों की सफाई व्यवस्था को बनाए रहने में नागरिक दे अपना सहयोग: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

PM Modi

सरनेम के सहारे चुनाव जीतने वालों के दिन लद गए : मोदी

13/01/2021
Share Market

उतार-चढ़ाव के बीच सपाट स्तर पर शेयर बाजार

20/01/2023
Deepika and Ranveer appeared for first time after recovering from Corona

कोरोना से ठीक होने के बाद पहली बार दिखे दीपिका और रणवीर

23/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version