• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं, जय सियाराम : प्रियंका गांधी

Desk by Desk
04/08/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भगवान राम का चरित्र भारतीय संस्कृति, दर्शन, सभ्यता का प्रतीक है। साथ ही भारतीय भूभाग में मानवता को जोड़ने का सूत्र बताते हुए कहा है कि अयोध्या में रामलला के मंदिर का भूमि पूजन समारोह राष्ट्रीय एकता बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का कार्यक्रम साबित होगा।

सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है। राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं।

भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने।

मेरा वक्तव्य pic.twitter.com/ZDT1U6gBnb

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 4, 2020

श्रीमती वाड्रा ने मंगलवार को जारी बयान में कामना करते हुए कहा “सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनबद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है। राम सब में हैं, राम सबके साथ हैं। भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व तथा सांस्कृतिक समागम का अवसर बने। जय सियाराम।

सुशांत केस में नीतीश की CBI जांच की सिफारिश संवदेनहीता का प्रतीक : संजय राउत

उन्होंने भगवान राम के चरित्र को एकता का सूत्र बताया और कहा कि दुनिया और भारतीय उपमहाद्वीप की संस्कृति में रामायण की गहरी और अमिट छाप है। भगवान राम, माता सीता और रामायण की गाथा हजारों वर्षों से भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक स्मृतियों में प्रकाशपुंज की तरह आलोकित है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भारतीय मनीषा रामायण के प्रसंगों से धर्म, नीति, कर्तव्यपरायणता, त्याग, उदात्तता, प्रेम, पराक्रम और सेवा की प्रेरणा पाती रही है। उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक रामकथा अनेक रूपों में स्वयं को अभिव्यक्त करती चली आ रही है। श्रीहरि के अनगिनत रूपों की तरह ही रामकथा हरिकथा अनंता है।

श्रीमती वाड्रा ने कहा कि युग-युगांतर से भगवान राम का चरित्र भारतीय भूभाग में मानवता को जोड़ने का सूत्र रहा है। भगवान राम आश्रय हैं और त्याग भी। राम सबरी के हैं, सुग्रीव के भी। राम वाल्मीकि के हैं और भास के भी। राम कंबन के हैं और एषुत्तच्छन के भी। राम कबीर के हैं, तुलसी दास के हैं, रैदास के हैं। सबके दाता राम हैं।

उन्होंने कहा कि गांधी के रघुपति राघव राजा राम सबको सम्मति देने वाले हैं। वारिस अली शाह कहते हैं जो रब है वही राम है। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त राम को ‘निर्बल का बल’ कहते हैं। तो महाप्राण निराला ‘वह एक और मन रहा राम का जो न थका’ की कालजयी पंक्तियों से भगवान राम को ‘शक्ति की मौलिक कल्पना’ कहते हैं।

श्रीमती वाड्रा ने भगवान राम को साहस का प्रतीक बताते हुए कहा कि वह सबके हैं। उन्होंने कहा कि राम साहस हैं, राम संगम हैं, राम संयम हैं, राम सहयोगी हैं। सबके हैं। भगवान राम सबका कल्याण चाहते हैं। इसीलिए वे मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।

Tags: Jai Siyarampriyanka gandhiRam is with everyoneजय सियारामप्रियंका गांधींराम मंदिर भूमि पूजनराम सबके साथ हैंराम सबमें हैं
Previous Post

एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने शादी के 5 साल बाद दिया तलाक जानिए इनकी लव स्टोरी

Next Post

देखिये “प्यार नाल” इस म्यूजिक वीडियो में दर्शील सफारी संग झांसी की रानी की अनुष्का सेन

Desk

Desk

Related Posts

Perfume
Main Slider

इस तरह से कर सकते हैं एक्सपायर परफ्यूम का इस्तेमाल

06/11/2025
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज के मरीज ट्रैवल के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

06/11/2025
Potato Pickle
Main Slider

खाने के साथ परोसे आलू का आचार, देखें रेसिपी

06/11/2025
CM Yogi addressed a public meeting in Wazirganj.
बिहार

लालू यादव के शासन में 60 से अधिक जातीय नरसंहार और 30 हजार से अधिक अपहरण हुएः योगी

05/11/2025
Former DGP Brijlal shocked everyone by sharing horrific stories of mafia rule.
उत्तर प्रदेश

जहां कभी माफिया मुख्तार अंसारी का था कब्ज़ा, वहीं आज गरीबों को मिला अपना घर: बृजलाल

05/11/2025
Next Post
“प्यार नाल” म्यूजिक वीडियो

देखिये “प्यार नाल” इस म्यूजिक वीडियो में दर्शील सफारी संग झांसी की रानी की अनुष्का सेन

यह भी पढ़ें

वन स्टॉप सेंटर से मिल रही महिलाओं को सहूलियत

28/12/2021
rape accused arrested

गैंगरेप का वांछित इनामी बदमाश 10 साल बाद बिहार से गिरफ्तार

04/08/2021
anant chaturdashi

जानें अनंत चतुर्दशी व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

01/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version