Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पत्नी गौतमी संग थ्रोबैक फोटो शेयर कर राम कपूर ने लूटा फैन्स का दिल

gautami ram

राम कपूर पत्नी गौतमी कपूर

नई दिल्ली| राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर की जोड़ी टीवी के चहेते कपल्स में से एक हैं। राम कपूर अक्सर गौतमी संग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस बीच ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ एक्टर राम कपूर ने गौतमी के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर फैन्स उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ पर किए बोलबचन के तीखे हमले

राम कपूर और गौतमी साल 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे और अब वह दो बच्चों के माता-पिता भी हैं। राम कपूर ने गौतमी के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘वे बैक वेन…।’ जहां गौतमी रेड साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं राम कपूर पर ब्लैक सूट काफी जच रहा है।

हाथरस गैंगरेप : पीड़िता के जबरन अंतिम संस्कार पर जानें क्या बोले हाथरस के डीएम?

एक फैन ने दोनों की तारीफ में लिखा- आपने घर एक मंदिर शो की याद दिला दी। जहां मैंने आप दोनों को साथ देखा था और मुझे फौरन इस जोड़ी से प्यार हो गया था। आप दोनों साथ में अच्छे लगते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- प्यारी जोड़ी। एक इंस्टा यूजर ने लिखा- जब घर एक मंदिर शो की शुरुआत हुई थी।

राम कपूर की इस तस्वीर को 22 हजार से ज्यादा अबतक लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि हजारों की संख्या में कमेंट्स आए हैं। आपको बता दें कि राम कपूर और गौतमी शो ‘घर एक मंदिर’ की शूटिंग के दौरान प्यार में पड़े थे। इसके अलावा पति-पत्नी को ‘घर एक मंदिर’, ‘कहता है दिल’ जैसे टीवी शोज में देखा जा चुका है। इसके अलावा दोनों फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में वरुण धवन के माता-पिता का रोल भी अदा कर चुके हैं।

Exit mobile version