• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर: राम चबूतरे की तैयार हुई पहली लेयर, ग्राउंड फ्लोर पर विराजेंगे रामलला

Writer D by Writer D
23/03/2022
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Ram

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) की नींव बनकर तैयार हो गई है, इसकी तस्वीर पहली बार सामने आई है। अब राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का निर्माण होगा, जहां रामलला विराजमान होंगे। इसके बाद फर्स्ट फ्लोर का कार्य होगा, जिस पर पूरे राम दरबार का दर्शन होगा। दरबार में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के साथ माता जानकी विराजेंगी।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार मंदिर निर्माण में राम चबूतरा सात लेयर में बनेगा। इसकी ऊंचाई 21 फीट रहेगी। यानी एक लेयर 3 फीट की है। पहले लेयर का काम पूरा हो गया है। इसे और तेज करने की रणनीति बनाई गई है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि कार्य की प्रगति समय के अनुरूप चल रही है, राम चबूतरा यानी प्लिंथ के निर्माण में ग्रेनाइट स्टोन लग रहा है।

चंपत राय ने बताया कि 2023 में गर्भगृह में रामलला को स्थापित कर श्रद्धालुओं को दर्शन कराने का लक्ष्य है। मई और जून के बाद गर्भगृह का बंशी पहाड़पुर के पत्थर से निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। राम मंदिर की सुरक्षा हाईटेक होगी।

अयोध्या का राम मंदिर 161 फीट ऊंचा और 350 फीट लंबा होगा, जबकि इसकी चौड़ाई 255 फीट होगी। एक साथ एक लाख श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए प्रवेश दिया जा सकेगा। श्रद्धालुओं के विश्राम और प्राथमिक चिकित्सा सहित सभी मूलभूत सुविधाएं 108 एकड़ विशाल राम मंदिर परिसर में मौजूद रहेंगी।

भक्तों को श्रीराम से जुड़े साहित्य और मूर्तियों के माध्यम से सम्पूर्ण रामायण देखने की सुविधा भी मिलेगी। कुल मिलाकर श्री राम मंदिर धर्म-अध्यात्म के साथ शिक्षा और संस्कार का देश का बड़ा मंदिर होगा।

Tags: ayodhya newsRam mandir constructionup news
Previous Post

राजा भैया को बड़ा झटका, MLC प्रत्याशी अक्षय प्रताप को सात साल की जेल

Next Post

रमापति शास्त्री बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल आनंदीबेन दिलएंगी शपथ

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर पहुंची

14/02/2026
working women hostel
उत्तर प्रदेश

श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

14/02/2026
Kalinjar Festival
उत्तर प्रदेश

कालिंजर महोत्सव 2026: ‘इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा’ थीम के साथ होगा सांस्कृतिक महासंगम

14/02/2026
Ayodhya
उत्तर प्रदेश

250 करोड़ से और चमकाएंगे अयोध्या को

14/02/2026
Sports College
उत्तर प्रदेश

आगरा में बनेगा हाई-टेक स्पोर्ट्स कॉलेज, अब मंडल में ही निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

14/02/2026
Next Post

रमापति शास्त्री बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल आनंदीबेन दिलएंगी शपथ

यह भी पढ़ें

CM Dhami

“सीमान्त गाँवों का विकास कैसे हो” कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

11/06/2023
J&K High Court

MPPEB ने निकाली 4700 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

17/03/2023
मौनी रॉय

मौनी रॉय ने योग करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

28/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version