Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

14वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम, इस काम के लिए मिली 21 दिन की पैरोल

Ram Rahim

baba ram rahim

बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Ram Rahim) को 40 दिन की पैरोल दी गई है। वह मंगलवार से शुरू हो रही 40 दिन की अवधि के दौरान सिरसा स्थित अपने डेरा आश्रम में ही रहेगा। अप्रैल में 21 दिन की फरोला मिलने के बाद राम रहीम सिंह के हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से बाहर आने के कुछ महीनों राम रहीम फिर जेल से बाहर आया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Ram Rahim) को अपना 58वां जन्मदिन मनाने के लिए सिरसा मुख्यालय में रहने हेतु 40 दिन की पैरोल दी गई है।

बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को हाल के वर्षों में कई बार पैरोल पर रिहा किया गया है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को 2017 में दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद साल 2019 में पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी राम रहीम को दोषी ठहराया गया था। साल 2002 में अपने ही मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा मिली थी। राम रहीम ने जेल में अब तक सिर्फ 326 दिन ही बिताए हैं। साल 2020 से अब तक 14वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आया है।

जनवरी में, गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले 30 दिन की पैरोल दी गई थी। पिछले साल 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले, उन्हें 1 अक्टूबर को 20 दिन की पैरोल भी दी गई थी।

राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो दिये जाने को लेकर विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाए हैं। सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। हरियाणा में, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार सहित कई जिलों में डेरा के अनुयायियों की अच्छी-खासी संख्या है।

Exit mobile version