• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक बार फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, इतने दिनों की मिली फरलो

Writer D by Writer D
13/08/2024
in हरयाणा, क्राइम, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 25 अगस्त के बाद होने की संभावना है। इसी बीच हत्या और बलात्कार का दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। राम रहीम को 21 दिन की फरलो (Furlough) मिली है, जिसके बाद वह मंगलवार को सुनारिया जेल से बाहर आ गया।

हरियाणा की सुनारिया जेल (Sunariya Jail) से गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को मंगलवार सुबह लगभग 6.30 बजे पुलिस सुरक्षा में रिहा किया गया। वह फरलो की अवधि उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बरनावा आश्रम में बिताएगा। राम रहीम अपनी दो अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है और रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। उसे 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल दी गई थी।

राम रहीम इससे पहले छह बार पहले भी फरलो पर जेल से बाहर आ चुका हैं। उसके जेल से बाहर आने की घटना को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Assembly Elections 2024) से जोड़कर भी देखा जा रहा है। राम रहीम ने जून 2024 में एक बार फिर फरलो की मांग की थी। उसने 21 दिन की फरलो के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

आज से डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल… ओपीडी और वैकल्पिक सेवाएं रहेंगी बंद

इससे पहले फरवरी में हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से कहा था कि वह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को उसकी अनुमति के बिना आगे पैरोल न दे। उस समय हाईकोर्ट शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को अस्थायी रिहाई दिए जाने को चुनौती दी थी।

मामले की सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में सफाई दी थी कि सिर्फ राम रहीम (Ram Rahim)  ही नहीं बल्कि हत्या और बलात्कार जैसे मामलों में सजा काट रहे 80 से अधिक कैदियों को इसी तरह से नियमों के मुताबिक पैरोल या फरलों की सुविधा का लाभ दिया गया है।

क्या है फरलो?

फरलो एक तरह से छुट्टी की तरह होती है, जिसमें कैदी को कुछ दिन के लिए रिहा किया जाता है। फरलो की अवधि को कैदी की सजा में छूट और उसके अधिकार के तौर पर देखा जाता है। कैदी को जेल में कुछ वर्ष बिताने के पश्चात जेल मे उसके अच्छे आचरण और अनुशासन को बनाए रखने के लिए, कम समय के लिए छोड़ा जाता है। फरलो उस कैदी को प्रदान की जा सकती है जिसे 5 साल से अधिक वर्षों के लिए सख्त सजा दी गई हो और वह दोषसिद्धि के पश्चात तीन साल की सजा काट चुका हो।

Tags: Haryana newsNational newsram rahim
Previous Post

आज से डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल… ओपीडी और वैकल्पिक सेवाएं रहेंगी बंद

Next Post

‘दो हजार लो, गैंगरेप भूल जाओ…’, पंचायत ने सुनाया अजीबोगरीब फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
CM Dhami
Main Slider

आंगनबाड़ी कर्मियों को मानदेय वृद्धि का भरोसा, हड़ताल स्थगित

02/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

02/05/2026
IED Blast
Main Slider

छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल

02/05/2026
CM Samrat Chaudhary met Nitish Kumar
Main Slider

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार भेंट

02/05/2026
Next Post
Gang Rape

'दो हजार लो, गैंगरेप भूल जाओ...', पंचायत ने सुनाया अजीबोगरीब फैसला

यह भी पढ़ें

जंग पर ब्रेक! अमेरिका-इजराइल ने सीजफायर पर लगाई मुहर

08/04/2026
Mahant Narendra Giri

महंत गिरि केस : सीबीआई ने आनंद गिरि समेत 3 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

20/11/2021
property seized

टटलू गैंग के सदस्य अरशद की 11 लाख की सम्पत्ति कुर्क

26/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version