• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर : हिंदू-मुस्लिम कारीगरों ने तैयार किया 2.1 टन का घंटा, जानें बनाने में लगा कितना समय

Desk by Desk
09/08/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, एटा, ख़ास खबर, धर्म
0
राम मंदिर

हिंदू-मुस्लिम कारीगरों ने तैयार किया 2.1 टन का घंटा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। दाउ दयाल 30 वर्ष से अधिक वक्त से विभिन्न आकार-प्रकार की घंटियां बना रहे हैं लेकिन इस बार उन्होंने और उनकी टीम ने अयोध्या के राम मंदिर के लिए 2,100 किलोग्राम वजन का घंटा बनाकर उत्तर प्रदेश के जलेसर नगर (एटा) में हर किसी को चौंका दिया है।

दिलचस्प बात यह है कि जिस व्यक्ति ने इसका डिजाइन तैयार किया है वह एक मुस्लिम कारीगर है और उसका नाम इकबाल मिस्त्री है। दयाल ने कहा, ‘हमारे मुस्लिम भाइयों को डिजाइनिंग, घिसाई और पॉलिशिंग में विशेषज्ञता हासिल है।’

गौतम बुद्ध को भारतीय कहने पर भड़का नेपाल, विदेश मंत्रालय ने दी सफाई

दयाल और मिस्त्री ने कहा कि यह पहली बार है जब उन्होंने इस आकार के घंटे पर काम किया है। चार पीढियों के घंटी निर्माता, 50 वर्षीय दयाल ने कहा, ‘जब आप इस आकार के घंटे पर काम करते हैं तो मुश्किलों का स्तर कई गुणा अधिक बढ़ता है। यह सुनिश्चित करना बहुत कठिन है कि महीने भर चलने वाली प्रक्रिया में एक भी गलती नहीं हो।’

उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए उत्साहित करने वाली बात यह है कि हम इसे राम मंदिर के लिए बना रहे हैं, लेकिन विफल होने का डर कहीं न कहीं हमारे दिमाग में था।’  मिस्त्री के मुताबिक ऐसे कार्यों में सफलता की किसी भी तरह की गारंटी नहीं होती है। अगर सांचे में पिघले धातु को डालने में पांच सेकेंड की भी देरी हो जाती है तो पूरी कोशिश बेकार हो जाती है।

अपनी उपलब्धि पर खुशी मनाते हुए 56 वर्षीय मिस्त्री ने कहा, ‘इसकी सबसे अनोखी बात है कि यह ऊपर से नीचे तक एकसार है। इसमें कई टुकड़े साथ नहीं जोड़े गए हैं। इसी कारण से यह काम बहुत मुश्किल था।’ यह घंटा न सिर्फ पीतल से बना है बल्कि ‘अष्टधातु’ यानि आठ धातुओं- सोना, चांदी, तांबा, जिंक, सीसा, टिन, लोहे और पारे के मिश्रण से बना है।

यूपी : कोरोना पॉजिटव कानून मंत्री बृजेश पाठक की हालत बिगड़ी, PGI में भर्ती किए गए

एटा जिले में जलेसर नगर परिषद के प्रमुख एवं घंटा बनाने वाले कार्यशाला के मालिक विकास मित्तल ने कहा, ‘यह वस्तु, जो भारत का सबसे बड़ा घंटा है, उसे राम मंदिर को दान दिया जाएगा।’ मित्तल परिवार को 2,100 किलोग्राम का घंटा तैयार करने का ऑर्डर राम मंदिर मामले में पिछले साल नवंबर में आए फैसले के तुरंत बाद निर्मोही अखाड़ा से मिला था, जो अयोध्या विवाद में एक वादी था।

देश की ‘सबसे बड़ी घंटियों में से एक’ को बनाने के लिए 25 कारीगरों की एक टीम जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों थे, ने एक महीने तक प्रतिदिन आठ घंटे काम किया। इससे पहले दयाल ने 101 किलोग्राम वजन का घंटा बनाया था, जिसका उपयोग उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में किया गया।

Tags: 24ghante online.comMuslim built temple hourRAM TEMPLERam temple constructionRam temple hourजल्द होगा राम मंदिर का निर्माणमुस्लिम ने बनाया मंदिर का घंटाराम मंदिरराम मंदिर का घंटाराम मंदिर का निर्माण
Previous Post

गौतम बुद्ध को भारतीय कहने पर भड़का नेपाल, विदेश मंत्रालय ने दी सफाई

Next Post

राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र के 101 उपकरणों के आयात पर लगाया बैन, बनेंगे आत्मनिर्भर

Desk

Desk

Related Posts

Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Next Post
राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र के 101 उपकरणों के आयात पर लगाया बैन, बनेंगे आत्मनिर्भर

यह भी पढ़ें

बीएसपी सत्ता में आई तो यूपी में खुलेंगे परशुराम के नाम पर अस्पताल

09/08/2020

Bigg Boss 14: घर वालों की वजह से शो से बाहर हुए शहजाद देओल!

22/10/2020
Road 2 trailer being released

सड़क 2 का ट्रेलर हो रहा रिलीज, फैंस कर रहे स्टार किड्स की फिल्म को बायकॉट

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version