राम विलास पासवान की तबीयत बिगड़ी, लोजपा संसदीय बोर्ड छोड़ अस्पताल रवाना

 

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई है। इस कारण लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक स्थगित हो गई है। चिराग पासवान अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि एलजेपी के पूर्व अध्यक्ष और संस्थापक केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। कुछ दिन पहले उनके बेटे चिराग पासवान ने एक भावुक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पिता आईसीयू में भर्ती हैं।

एलजेपी का पोस्टर ‘मोदी से बैर नहीं, नीतीश तेरी खैर नहीं’, एनडीए गठबंधन मुश्किल में

उन्होंने आगे लिखा था कि आज जब उन्हें मेरी जरूरत है। तो मुझे उनके साथ रहना चाहिए नहीं तो मैं अपने आपको माफ नहीं कर पाऊंगा। बता दें कि इन दिनों एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर माथापच्ची चल रही है। ऐसे समय में चिराग पासवान दिल्ली में हैं।

 

Exit mobile version