Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज नजर आया रमजान का चांद तो कल रखा जाएगा पहला रोजा

Ramadan

Ramadan

रमजान (Ramadan) का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। भारत में अगर आज चांद के दीदार हुआ तो 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। इस महीने में रोजदार रोजा(Roja)  रखने के साथ ही कुरान की तिलावट और अल्‍लाह की इबादत करते हैं। रोजे की शुरुआत सुबह सहरी खाकर की जाती है। वहीं शाम को इफ्तार के साथ रोजा खोला जाएगा।

12 मार्च सहरी का समय

लखनऊ- सुबह 5.04 बजे
कानपुर- सुबह 5.03 बजे
अलीगढ़- सुबह 5.12 बजे
बरेली- सुबह 5.06 बजे

12 मार्च इफ्तार का समय

लखनऊ- शाम 6.13 बजे
कानपुर- शाम 6.17 बजे
अलीगढ़- शाम 6.34 बजे
बरेली- शाम 6.20 बजे
इफ्तार और सहरी के समय में क्षेत्रवार थोड़ा परिवर्तन हो सकता है।

तरावीह की नमाज का वक्त तय, आज देखा जाएगा चांद

माह-ए-रमजान (Ramadan) का चांद सोमवार को देखा जाएगा। चांद दिखने पर पहला रोजा 12 को होगा नहीं तो 13 मार्च को होगा। चांद दिखने के साथ ही सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू होगी। रमजान (Ramadan) में तरावीह नमाज का विशेष महत्व है। तरावीह में बीस रकात नमाज अदा की जाती है। तरावीह की नमाज़ में हाफिज़ पूरा कुरआन-ए-पाक सुनाते हैं। सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज विशेष रूप से अदा की जाती है। इस साल का पहला रोजा सबसे छोटा और आखिरी सबसे लंबा होगा।

जानें कब से शुरू हो रहा है रमजान का पाक महीना

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया से तमाम मस्जिदों में पारे और समय की घोषणा कर दी गई। शहर की अधिकांश मस्जिदों में ईशा (रात की नमाज) आठ बजे होगी और 8.15 और 8.30 से तरावीह की नमाज होगी। इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने कहा कि तरावीह की नमाज मर्द व औरत सबके लिए सुन्नत है।

Exit mobile version