• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम वन गमन मार्ग पर रामायणकालीन वृक्षों की स्थापित करायी जाए वाटिका : योगी

Writer D by Writer D
01/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi congratulated

CM Yogi congratulated

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राम वन गमन मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर रामायणकालीन वृक्षों की वाटिका स्थापित करायी जाए और इसके तहत राम वन गमन मार्ग पर आस-पास की ग्राम सभाओं की भागीदारी से रामायणकालीन वृक्षों का रोपण कराया जाए।

मुख्यमंत्री आज यहां आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2021 के तहत कराए जाने वाले व्यापक वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ियों को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने के लिए राम वन गमन मार्ग का संवर्धन महत्वपूर्ण है। इससे वनों एवं प्राचीन स्थलों के पौराणिक स्वरूप एवं महत्ता को पुनस्र्थापित करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष में राज्य सरकार ने व्यापक जनसहभागिता से 30 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2021 के तहत वन विभाग द्वारा 26 राजकीय विभागों व व्यापक जन सहयोग के माध्यम से प्रदेशभर में 30 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान राम वन गमन मार्ग के किनारे रामायणकालीन प्रजातियों के पौधों का रोपण कराया जाएगा। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में अयोध्या से चित्रकूट तक राम वन गमन मार्ग में मिलने वाली 88 वृक्ष प्रजातियों एवं वनों एवं वृक्षों के समूह का उल्लेख है। महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण एवं विभिन्न शास्त्रों में श्रृंगार वन, तमाल वन, रसाल वन, चम्पक वन, चन्दन वन, अशोक वन, कदम्ब वन, अनंग वन, विचित्र वन, विहार वन का उल्लेख मिलता है।

बेला और चमेली की खुशबू से महकेगा राम वनगमन मार्ग

रामायण में उल्लिखित 88 वृक्ष प्रजातियों में से कई विलुप्त हो चुकी हैं अथवा देश के अन्य भागों तक सीमित हो गई हैं। यथा रामायण में उल्लिखित रक्त चन्दन के वृक्ष वर्तमान में दक्षिण भारत तक सीमित हैं। वन विभाग द्वारा राम वन गमन मार्ग में पड़ने वाले जनपदों-अयोध्या, प्रयागराज, चित्रकूट में रामायण में उल्लिखित 88 वृक्ष प्रजातियों में से प्रदेश की मृदा, पर्यावरण व जलवायु के अनुकूल 30 वृक्ष प्रजातियों का रोपण कराया जा रहा है। यह वृक्ष प्रजातियां-साल, आम, अशोक, कल्पवृक्ष/पारिजात, बरगद, महुआ, कटहल, असन, कदम्ब, अर्जुन, छितवन, जामुन, अनार, बेल, खैर, पलाश, बहेड़ा, पीपल, आंवला, नीम, शीशम, बांस, बेर, कचनार, चिलबिल, कनेर, सेमल, सिरस, अमलतास, बड़हल हैं। इन जनपदों में इन वृक्षों के रोपण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अयोध्या जिले में राम वन गमन मार्ग श्री रामजन्मभूमि परिसर से प्रारम्भ होकर अयोध्या वन प्रभाग के बीकापुर रेंज की बेरूगंज ग्राम सभा तक लगभग 34 किलोमीटर विस्तारित है। इस मार्ग एवं आस-पास की ग्राम सभाओं में वर्षाकाल वर्ष 2021 में 27,000 पौधे खण्ड वृक्षारोपण के रूप में तथा 220 पौधे ब्रिकगार्ड बनाकर रोपे जाएंगे। इसके तहत बेनवा, जमुनीपुर, ज्ञसूलाबाद ग्राम समाज व रामनगर से आती तमसा बांध, आशापुर चन्दई ग्राम समाज व रामनगर से आशापुर चन्दई तमसा बांध तथा बीकापुर जाना मार्ग पर 05-05 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 5500-5500 पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके अलावा, गौराघाट हनुमान मन्दिर में ब्रिकगार्ड में 200 तथा श्रवण आश्रम अयोध्या में ब्रिकगार्ड में 20 पौधे रोपित किए जाएंगे। इस प्रकार, कुल 25 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में 27,720 पौधों का रोपण होगा।

भगवान श्री राम के वन गमन मार्ग में प्रयागराज व चित्रकूट अत्यन्त पावन एवं महत्वपूर्ण स्थल हैं। वन विभाग द्वारा प्रयागराज जिले में रामायणकालीन वृक्ष प्रजातियों का रोपण कराया जा रहा है। चित्रकूट जिले में रामायणकालीन वृक्ष प्रजातियों के रोपण के लिए 35 हेक्टेयर क्षेत्र में 17,500 गड्ढे तथा 7,000 बोनानाली की खुदायी का कार्य कराया गया है। यहां रोपित की जाने वाली प्रजातियों में आम, अशोक, कल्पवृक्ष, बरगद, चन्दन, महुआ, कटहल, कदम्ब, अर्जुन, छितवन, मदार, जामुन, अनार, कचनार, बेल, खैर, पलाश, बहेड़ा, पीपल, तमाल, आंवला, नीम, शीशम, बांस, चिरौंजी, तेंदू, बेर, कनेर, सेमल, सिरस, अमलतास आदि शामिल हैं।

 

Tags: Lucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

बेला और चमेली की खुशबू से महकेगा राम वनगमन मार्ग

Next Post

Xiaomi के नक्शेकदम पर चल पड़ा OPPO, स्मार्टफोन्स की कीमतों को बढ़ाया

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

युवाओं के हित में मैं सर झुका भी सकता हूं और खुद को मिटा भी सकता हूं: सीएम धामी

01/10/2025
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया “मानसखंड” एल्बम का विमोचन

01/10/2025
On the conclusion of Navratri, cheers echoed in the goddess temples.On the conclusion of Navratri, cheers echoed in the goddess temples.
Main Slider

नवरात्रि के समापन पर देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

01/10/2025
Mallikarjun Kharge
राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबियत बिगड़ी, बेंगलुरू अस्पताल में एडमिट

01/10/2025
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा और मुनस्यारी उत्तराखंड के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर: धामी

01/10/2025
Next Post
OPPO followed in the footsteps of Xiaomi, increased prices of smartphones

Xiaomi के नक्शेकदम पर चल पड़ा OPPO, स्मार्टफोन्स की कीमतों को बढ़ाया

यह भी पढ़ें

इसी महीने शुरु हो जायेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे : योगी

03/12/2021
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर सीएम योगी ने कृतज्ञतापूर्ण किया नमन

29/08/2020
bangladeshi

बांग्लादेशी नागरिकों ने इस जिले में पा ली नौकरी, पुलिस प्रशासन एक्शन में

04/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version