• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

… तब तक कथा नहीं करूंगा, जानें रामभद्राचार्य महाराज ने क्यों कही ये बड़ी बात

Writer D by Writer D
13/04/2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मथुरा
0
Jagadguru Rambhadracharya

Jagadguru Rambhadracharya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा के कोटवन में जगद्गुरुरामानंदाचार्य श्री रामभद्राचार्य (Rambhadracharya) के अभिनंदन समारोह का आयोजन शनिवार को धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संतों का विशाल समागम देखने को मिला। समारोह में श्री पंच हरि व्यासी महानिर्वाणी निर्मोही अखाड़ा, ज्ञान गुदड़ी, छत्तीसगढ़ के महंत गोपी कृष्ण दास की ओर से छत्तीसगढ़ कुंज की चादरपोशी जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास को की गई।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कोटवन में जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी से राम कथा करने का निवेदन किया, लेकिन महाराज ने इस पर कहा कि जब तक यमुना जी शुद्ध नहीं हो जाती तब तक वह वहां कथा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाषण देने से काम नहीं चलेगा। अब काम करके दिखाना पड़ेगा। उनकी बात को सुनकर मौजूद संतों ने यमुना मैया का जयकारा लगा दिया।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी (Rambhadracharya) ने क्या कहा ?

सभी के उद्बोधन के बाद जगद्गुरुरामभद्राचार्य जी (Rambhadracharya) ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री राधा रानी उनकी भाभी हैं। उन्होंने उनसे विनती की थी कि अगर ब्रज में सेवा करानी है तो ऐसी व्यवस्था करें कि ब्रजवासियों की सेवा करने का मौका मिले। उन्होंने यमुना जी के किनारे छत्तीसगढ़ कुंज की व्यवस्था कर दी। अब यहां बच्चों की शिक्षा से लेकर संतो की प्रसाद सेवा और समाज के हित के लिए अलग-अलग तरह के कार्य किए जाएंगे, जिससे ब्रजवासियों को भी इसका फायदा मिलेगा।

महाराज ने चादरपोशी संपन्न कराई

इसके बाद ठाकुर मथुरा मल्ल मंदिर के प्रांगण में चादरपोशी का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें चतु: संप्रदाय तीनों अनि अखाड़े के तीर्थ पुरोहित शरद बिहारी, सुभाष गौड़, गिरधर गोपाल, मयंक महाराज ने चादरपोशी संपन्न कराई गई।

AI से पैदा हुआ पक्षी, ऐसा करने वाला भारत बना विश्व का पहला देश

इसमें ब्रज और आसपास के क्षेत्र से आए संतों-महंतों और महामंडलेश्वरों ने श्री रामचंद्र दास महाराज को चादर ओढ़ाकर उनकी महंताई की। कार्यक्रम के आखिर में आचार्य रामचंद्र दास ने सभी आए हुए संतों महंतों का धन्यवाद कहा और आभार व्यक्त किया।

सैकड़ों महामंडलेश्वर और संत महंत मौजूद रहे

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध भजन गायक चित्र विचित्र के भजनों से किया गया। इसके बाद सभी उपस्थित संतो ने अपने-अपने विचार साझा किए, जिसमें मुख्य रूप से श्री गुरु शरणानंद, अयोध्या हनुमानगढ़ी के श्रीमहंत धर्मदास महाराज, महंत गौरी शंकर महाराज, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, राम कथा प्रवक्ता विजय कौशल महाराज, साध्वी ऋतंभरा, सुतीक्ष्ण दास जी महाराज, भागवत प्रवक्ता कृष्ण चंद्र ठाकुर जी, हेमकांत शरण महाराज, मिथिला कुंज के किशोरी शरण महाराज, गौरी गोपाल के अनिरुद्ध आचार्य महाराज, कौशिक जी महाराज, प्रकाश आनंदपुरी, श्यामसुंदर गौतम के साथ- साथ साथ सैकड़ों महामंडलेश्वर संत महंतों ने रामचंद्र दास महाराज को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

Tags: Rambhadracharya
Previous Post

AI से पैदा हुआ पक्षी, ऐसा करने वाला भारत बना विश्व का पहला देश

Next Post

म्यांमार में फिर कांपी धरती, आया इतनी तीव्रता का भूकंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Shivpal Yadav
उत्तर प्रदेश

सपा में किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं… शिवपाल ने इस जिले की सभी फ्रंटल इकाइयों को किया भंग

03/11/2025
Azam Khan
उत्तर प्रदेश

वहां अकेले जाना खतरे से खाली नहीं… बिहार में प्रचार न करने पर बोले आज़म खान

03/11/2025
CM Yogi met each complainant from across the state.
Main Slider

प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

03/11/2025
Plants
धर्म

घर में लगाए ये लकी पौधे, खिंचा चला आएगा पैसा

02/11/2025
Mirror
फैशन/शैली

लॉकर में इस तरह रखें दर्पण, आय में होगी बढ़ोतरी

02/11/2025
Next Post
myanmar earthquake

म्यांमार में फिर कांपी धरती, आया इतनी तीव्रता का भूकंप

यह भी पढ़ें

cm yogi

BJP की जीत पर मिठाई बांट रहे बाबर की हत्या पर CM योगी ने जताया दुख

28/03/2022
झलकारीबाई

जौनपुर में मनाई आजादी की महानायिका झलकारीबाई की 190वीं जयंती

22/11/2020
CM Dhami

डेंगू पर नियंत्रण के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश, कहा- स्वच्छता का रखे विशेष ध्यान

05/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version