Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रामदीप की रोशनी समाज में कट्टरता खत्म कर आपसी भाईचारा को करेगा मजबूत

रामदीप Ramdeep

रामदीप

 वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने अनोखा कदम उठाया है। मुस्लिम महिलाएं खुद गाय के गोबर से दीये तैयार कर रही हैं। गोबर से बने इन दीपकों में रंग भरने वाली ये मुस्लिम महिलाएं खुद ये दीपक तैयार कर रही हैं।

इन दीयों का नाम इन्होंने रामदीप रखा है और इसे राम के नाम से दीपावली को ये रौशन करेंगी। गोबर से बने दीपकों को हिन्दू- मुस्लिम महिलाएं मिलकर बना रही हैं। ताकि समाज में कट्टरता खत्म हो और आपसी भाईचारा मजबूत हो।

रेलवे ने दी यात्रियो को बड़ी राहत,चलाएगा चार पूजा स्पेशल ट्रेनें, ये है शेड्यूल

चाइनीज झालर का बहिष्कार का संदेश देने वाली नाज़नीन भारतवंशी ने बताया कि मुस्लिम महिलाएं प्रतिदिन सैकड़ों राम दीपक तैयार कर रही हैं, जिसे शहर के प्रतिष्ठित लोगों और हिन्दू परिवारों को अपने हाथ से वितरित करेंगी, जिसे दीपावली पर जलाया जा सके। रामदीपक बनाकर मुस्लिम महिलाओं ने पूरी दुनियां को शांति, सद्भाव और सौहार्द का संदेश देकर यह बताया कि भारतीय संस्कृति दुनियां को शांति का पाठ पढ़ा सकती है। एक दूसरे के तीज त्यौहारों, खुशियों में भाग लेने से धर्म खतरे नहीं पड़ता बल्कि हर धर्म का सम्मान बढ़ता है।

गौ-पालन के इच्छुक परिवार को गो-आश्रय स्थलों से गाय उपलब्ध करायी जाए : योगी

देश के साथ ही काशी में भी इस दीपावली पर जिला प्रशासन द्वारा गाय के गोबर से दिए बनवाये जा रहे हैं। जो बनारस में इस बार हजारों घरों में रौशनी बिखेरेंगे, ऐसे में मुस्लिम महिलाओं द्वारा ये प्रयास उस कट्टरता को आईना दिखाने का काम करेगा। जिसके सहारे आतंकी आतंक फैला रहे हैं। गोबर के दीये वह मूर्ति से गाय के गोबर की उपयोगिता बढ़ेगी। इससे स्वयंसेवी समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे. यह एक आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अच्छा कदम होगा।.

Exit mobile version