• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठंड से बचाव के लिए रामलला को ओढ़ाई रज़ाई, मंदिर में लगा ब्लोअर

Writer D by Writer D
16/12/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला (Ramlala ) को अब शयन आरती के बाद रजाई ओढ़ाई जा रही है। इसी के साथ सर्दी से बचाव और मंदिर के वातावरण को गर्म रखने के लिए ब्लोअर भी लगा दिया गया है।

बाल स्वरूप की होती है पूजा

गौरतलब है कि सर्दी का मौसम है और तापमान भी लगातार नीचे गिर रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए रामलला (Ramlala ) की देखरेख भी बढ़ा दी गई है। अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। इसलिए सर्दी हो या गर्मी मौसम के हिसाब से ही उनकी सेवा होती है।

रामलला को ओढ़ाई गई रजाई

प्राण प्रतिष्ठा से मूर्ति में होता है आराध्य का वास

सनातन धर्म में मान्यता है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति को भी उसी तरह का अनुभव होता है जैसे मानव शरीर को होता है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति में आराध्य का वास होता है। इसलिए उनको स्नान कराया जाता है, वस्त्र बदले जाते हैं, भोग लगाया जाता है, श्रृंगार होता है और भोर में आरती के साथ जगाया जाता है। इसके साथ ही शयन आरती के साथ सुलाया जाता है।

भगवान को ओढ़ाई जाती है रजाई

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास बताते हैं, “रामलला (Ramlala ) बालक रूप में हैं। बालक रूप में भगवान रामलला का ध्यान रखना और पूजा-अर्चना करना भक्तों का कर्तव्य होता है। भक्तों की भावना के अनुसार, उनको ठंडी से बचाने के लिए ब्लोअर लगा हुआ है। इसके साथ ही भगवान को रजाई ओढ़ाई जाती है”।

रामलला को ओढ़ाई गई रजाई

हर साल ठंडी के मौसम होती ये व्यवस्था

पुजारी ने आगे बताया कि इस प्रकार की व्यवस्था हर साल ठंडी के मौसम होती है। उसी के अनुरूप इस वर्ष भी तैयारियां की जा रही हैं। भगवान रामलला को ठंड से कोई परेशानी न हो, इसी भावना से व्यवस्था हो रही है।

Tags: ayodhya newsram mandirRamlala
Previous Post

चुस्त दुरुस्त हो गौ संरक्षण केंद्रों की व्यवस्था

Next Post

रसोई तेलंगाना में तो बेडरूम महाराष्ट्र में, 2 राज्यों में बंटा ये घर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
Next Post
House

रसोई तेलंगाना में तो बेडरूम महाराष्ट्र में, 2 राज्यों में बंटा ये घर

यह भी पढ़ें

A massive fire broke out in the house

दो मंज़िला मकान में लगी भीषण आग, दंपती समेत पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत

06/03/2024
atul rai

BSP  सांसद अतुल राय को राहत, रेप का आरोप लगाने वाली युवती भगोड़ा घोषित

03/08/2021
Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन बोले- पापा ने मेरे लिए कभी कोई फिल्म नहीं बनाई

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version