• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऐसा दिखेगा रामलला का गर्भगृह, सामने आई राम मंदिर निर्माण की तस्वीरें

Writer D by Writer D
27/08/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Ram Mandir

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में चल रहे राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Nirman) कार्य की तस्वीरें सामने आई हैं। श्री राम जन्मभूमि मंदिर किस तरह बन रहा है, इसकी ताजा तस्वीरें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जारी की हैं। इन तस्वीरों में मंदिर का निर्माण कार्य किस तरह चल रहा है, गर्भगृह (sanctum sanctorum) का निर्माण कैसे हो रहा है, इसको प्रदर्शित किया है।

बता दें कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर आर्किटेक्ट और निर्माण शैली का अद्भुत संगम होगा, जिसमें एक बड़ी भूमिका अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की भी होगी। इस समन्वय से इस तरह का ऐसा अद्भुत दृश्य दिखाई देगा, जिसमें खुद सूर्य देवता रामलला का अभिषेक करते नजर आएंगे। इसी के साथ श्री राम जन्मभूमि परिसर की 70 एकड़ भूमि में 20 एकड़ पर निर्माण कार्य होगा।

मंदिर परिसर की 50 एकड़ भूमि पर फैली हरियाली के बीच रामायण कालीन ऐसे वृक्ष दिखाई देंगे, जिनका उल्लेख वाल्मीकि रामायण में भी मिलता है। इसके लिए भी शोध कार्य चल रहा है कि उस समय के कितने पेड़ पौधों को श्री राम जन्मभूमि परिसर में उगाया जा सकता है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर जब पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा तो उसके आसपास का दृश्य पूरी तरह अद्भुत और राममय होगा।

राम मंदिर निर्माण की Exclusive तस्वीरें जारी.

अयोध्या में रामनवमी को जिस समय भगवान श्रीराम का जन्म हुआ, उस समय खुद भगवान सूर्य रामलला का अभिषेक करेंगे। इसके लिए आर्किटेक्ट इस तरह की व्यवस्था कर रहे हैं, जिससे उस समय सूर्य की किरण सीधे भगवान रामलला के मुखारबिंदु यानि मस्तक को प्रकाशित करें। इसीलिए इस काम में आर्किटेक्ट के साथ-साथ अंतरिक्ष वैज्ञानिक भी सहयोग कर रहे हैं।

राम मंदिर निर्माण की Exclusive तस्वीरें जारी.

गर्भगृह (sanctum sanctorum) तक पहुंचेगी सूर्य की रोशनी

श्री राम जन्मभूमि परिसर में दोपहर को सूर्य बिल्कुल ऊपर रहेगा, वह भी थोड़ा दक्षिण होगा। इसके कारण जो किरण आएगी, वह थोड़ा दक्षिण में आएगी। वहां से इस तरह मिरर के जरिए उसको डायवर्ट करके मंदिर के सीधा अंदर ले जाया जाएगा। इसमें यंत्रों का भी इस्तेमाल होगा। उसको सीधे लेंस के जरिए गर्भ गृह (sanctum sanctorum) में विराजमान रामलला (Ramlala) के मस्तिष्क पर डाला जाएगा। इसे ‘सूर्य तिलक’ कहा जाएगा।

राम मंदिर निर्माण की Exclusive तस्वीरें जारी.

रिसर्च के दौरान अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि 19 साल तक यह सूर्य का पथ बदलेगा नहीं। यानि सूर्य की किरणों को डायवर्ट करने की जो विधि इस्तेमाल की जाएगी, उसमें बदलाव की जरूरत 19 साल बाद ही पड़ेगी। इस काम में अंतरिक्ष वैज्ञानिक और तमाम तकनीकी विशेषज्ञ जुटे हुए हैं।

इस गणेश चतुर्थी पर करें गणपति के इन मंदिरों के दर्शन

त्रेता युग की याद दिलाएंगे रामायण कालीन वृक्ष

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 70 एकड़ भूमि के अंदर लगभग लगभग 70% हिस्सा अर्थात 50 एकड़ तक हिस्सा हरियाली होगी। वहां कितने वृक्ष हैं, कितने फैमिली के कितने प्रकार के वृक्ष हैं, कौन-कौन से वृक्ष और लगाए जा सकते हैं, वाल्मीकि रामायण में किन किन वृक्षों का वर्णन है, जो अपने यहां उगाए जा सकते हैं, इसकी नर्सरी कहां बनाई जा सकती है, इन सभी बातों पर चर्चा की जा चुकी है।

Tags: ayodya newsChampat RaiRam mandir constructionRam Mandir Imagesram mandir newsram mandir nirmaram mandir picturesram mandir updatessanctum sanctorumup news
Previous Post

अधेड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के गेट पर किया आत्मदाह का प्रयास

Next Post

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले बने पहले भारतीय

Writer D

Writer D

Related Posts

Diarrhea
Main Slider

छोटे बच्चों को लग गए हैं दस्त, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

13/03/2026
Dry Skin
Main Slider

AC से त्वचा हो गई है ड्राई, तो अपनाएं ये तरीके

13/03/2026
stamp duty
उत्तर प्रदेश

स्टाम्प-निबंधन विभाग राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए चला रहा विशेष अभियान

12/03/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को

12/03/2026
PM Kisan Samman Nidhi
Main Slider

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

12/03/2026
Next Post
Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले बने पहले भारतीय

यह भी पढ़ें

7 Punjabi labourers shot dead in Balochistan

3 बच्चों समेत पांच लोगों की गोली मारकर हत्या

25/10/2023
GVG Krishnamurthy

पूर्व चुनाव आयुक्त जी वी जी कृष्णमूर्ति का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

14/04/2021
AK Sharma

एके शर्मा ने वृक्षारोपण जन अभियान का किया शुभारंभ, कहा- सुखद जीवन के लिए प्रकृति का संरक्षण बहुत जरूरी

20/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version