• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नई प्रेरणा का माध्यम बनेगी उत्तराखंड की रामलीला: सीएम योगी

Writer D by Writer D
09/01/2024
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Ramlila of Uttarakhand

Ramlila of Uttarakhand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यह दिव्य संयोग है कि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व रामलीला (Ramlila) का यह मंच प्रभु की लीलाओं को जनमानस में पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उत्तराखंड की रामलीला अद्भुत है, क्योंकि इसमें सभी पात्र मातृशक्ति हैं। यह लोगों के लिए नई प्रेरणा का माध्यम बनेगा। मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने स्थानीय प्रशासन से कहा कि इन्हें बुलाकर रामलीला (Ramlila) का युगगान होना चाहिए। सीएम ने उत्तराखंड से आई बहनों का अभिनन्दन करते हुए अगले दीपोत्सव पर मंचन के लिए इस टीम को आमंत्रित भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को अयोध्या शोध संस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने रामलीला (Ramlila) का शुभारंभ किया। फिर उत्तराखंड के कलाकारों के इस दल से भेंट की। उत्तराखंड का यह दल इसलिए भी विशिष्ट है, क्योंकि इसमें करीब 400 महिलाएं कलाकार प्रतिभाग कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कलाकारों की हौसला अफजाई भी की।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया देख रही नई अयोध्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 22 के मद्देनजर हम लोगों ने इंडोनेशिया, थाईलैंड, नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस समेत छह देशों व अन्य राज्यों को रामलीला (Ramlila) के लिए आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यकाल में देश जब गुलाम था।विदेशी आक्रांताओं को झेल रहा था, तब संत तुलसीदास ने सामाजिक चेतना को जागरूक करने के लिए प्रभु राम को माध्यम बनाया। कई लोगों ने कहा कि अकबर के दरबार में चलो, उनके नौ रत्न हैं। आप भी बन जाएंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि अकबर कौन है।

लोगों ने कहा कि बादशाह हैं तो तुलसीदास ने कहा कि यह क्या होता है, लोगों ने बताया कि राजा, तब तुलसीदास ने कहा मेरा एक ही राजा है, वह है राम, उनके अतिरिक्त किसी को राजा नहीं मानता।

रामलीलाओं के माध्यम से तुलसीदास ने कहा कि बोलो-राजा रामचंद्र जी की जय। यह भारत की प्राणशक्ति बन गई और आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भव्य-दिव्य राममंदिर व अयोध्या दुनिया वासियों को देखने को मिल रही है। आपका मंचन अभिनन्दनीय है।

इस दौरान अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय आदि मौजूद रहे।

Tags: ayodhya newsRamlila of UttarakhandUttarakhand NewsYogi News
Previous Post

नशे में धुत ट्रक चालक ने एक दर्जन वाहनों को रौंदा, तीन की मौत

Next Post

रामोत्सव 2024: राम मंदिर आंदोलन और गोरखपुर

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
Ram Mandir

रामोत्सव 2024: राम मंदिर आंदोलन और गोरखपुर

यह भी पढ़ें

CM Yogi participated in Shri Shiv Mahapuran Katha

शिवावतार बाबा गोरखनाथ की तपोभूमि पर श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

08/05/2023

अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी, समिति ने लगाई मुहर

13/01/2022
Maa Lakshmi

मां लक्ष्मी की बनी रहे कृपा, इसके लिए शुक्रवार को इस तरह करें पूजा

14/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version