• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामपुर : नौकरानी ने रात में साथ चलने से किया इनकार तो रिटायर्ड अधिकारी ने मारी गोली

Desk by Desk
06/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, रामपुर
0
नौकरानी को रिटायर्ड अधिकारी ने मारी गोली Maid shot dead by retired officer

नौकरानी को रिटायर्ड अधिकारी ने मारी गोली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। यूपी के रामपुर जिले में शुक्रवार रात नौकरानी रिटायर्ड अधिकारी के साथ चलने से इनकार कर दिया। इससे आग बबूला रिटायर्ड जिला सूचना अधिकारी ने शनिवार सुबह नौकरानी के घर पहुंचकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसी  दौरान रिटायर्ड अधिकारी ने मृतका की बेटी को तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया।

दिव्यांग पति ने इस तरह बचाई जान

महिला के दिव्यांग पति ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी व अन्य परिजनों की जान बचाई। पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।  स्वार थाना इलाके के छिद्दावाला गांव में रिटायर्ड जिला सूचना अधिकारी सोमपाल सिंह (64) अकेले रहते हैं। उनकी पत्नी बेटे के साथ मायके में रहती हैं। रिटायर्ड जिला सूचना अधिकारी ने खाना बनाने व घरेलू कार्य करने के लिए गांव निवासी जगरेश सिंह की पत्नी हूरवती (40) को काम पर रखा था।

महामारी के कारण 2030 तक एक अरब से ज्यादा लोग हो सकते हैं गरीब – संयुक्त राष्ट्र

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात सोमपाल सिंह हूरवती के घर पहुंचे और उसे साथ ले जाने की जिद करने लगे। इस पर परिजनों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई तो वह चले गए।

सिर में मारी गोली

आरोप है कि शनिवार सुबह लगभग आठ बजे सोमपाल सिंह पुन: महिला के घर आए और बाहर खड़ी हूरवती से गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। महिला के विरोध करने पर सोमपाल सिंह कुछ देर बाद हाथ में तमंचा लेकर पहुंचे और हूरवती के सिर में गोली मार दी।

हूरवती की 14 वर्षीय बेटी को भी तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद घर के अंदर जाकर तमंचा भरने लगे। यह देख मृतका के पति ने कमरा बंद कर अपनी व अन्य परिजनों की जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए। कुछ देर बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था।

तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

मौके पर मौजूद परिजनों में चीख पुकार मची थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल आर.एस बघेल मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी कर हत्यारोपी की तलाश की। बाद में पुलिस ने जंगल से हत्यारोपी सोमपाल सिंह को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों से जानकारी लेकर कोतवाली में हत्यारोपी से भी पूछताछ की। मृतका के पति जगरेश सिंह ने सोमपाल सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Tags: Retired officer shot deadनौकरानी को रिटायर्ड अधिकारी ने मारी गोली
Previous Post

महामारी के कारण 2030 तक एक अरब से ज्यादा लोग हो सकते हैं गरीब – संयुक्त राष्ट्र

Next Post

‘चीनी सैनिकों को कैप्‍टन अमेरिका बनाने में जुटा ड्रैगन, बना रहा सुपर सोल्‍जर’

Desk

Desk

Related Posts

Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
panchayati raj
उत्तर प्रदेश

पंचायती राज विभाग ने पांच वर्षों में रचा विकास का नया इतिहास

13/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

13/06/2026
Next Post
captain america

'चीनी सैनिकों को कैप्‍टन अमेरिका बनाने में जुटा ड्रैगन, बना रहा सुपर सोल्‍जर'

यह भी पढ़ें

CM Dhami

देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी शिव भक्तों का स्वागत है: सीएम धामी

03/07/2023
SUDM-UP

डिजिटली सशक्त होंगे नगरीय निकाय

10/04/2023
ayushman- tahira

ताहिरा कश्यप ने ‘हमसफर’ आयुष्मान खुराना को खास अंदाज़ मे दी जन्मदिन की बधाई

14/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version