Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लेजर लाइट से जगमगाई राम की पैड़ी, सरयू के पानी में दिखी सतरंगी छटा

अयोध्या में 5वें दीपोत्सव की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। राम की पैड़ी से लेकर सरयू घाट तक को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इनमें लेजर लाइटें सबसे खास हैं। इन्हें लगाने के लिए करीब 100 लोगों की टीम दिल्ली से आई है, जो लगातार लाइट की टेस्टिंग कर रही है।

वैसे तो 3 नवंबर को छोटी दिवाली के दिन दीपोत्सव का कार्यक्रम है, लेकिन इसके चार दिन पहले ही पूरे घाट सज कर तैयार हैं। लाइट्स की टेस्टिंग के दौरान ही अयोध्या भव्य दीपोत्सव की झलक दिखने लगी है।

लेजर लाइट से आसमान में तरह-तरह की कलाकृतियां भी उकेरी जानी हैं। दीपोत्सव के लिए मुख्य मंच भी सजाया जा रहा है। यहीं से CM योगी आदित्यनाथ भाषण सतरंगी छटा सरयू के पानी में भी दिखाई दे रही है।

दिल्ली की ई-फैक्टर कंपनी को लेजर शो का टेंडर मिला है। अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान इसकी टीम ही लाइट्स को मैनेज करेगी।

45 मिनट के लेजर शो में रामायणकालीन दृश्यों के साथ राम-रावण युद्ध को स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

राम की पैड़ी पर लोग चार दिन पहले से ही लाइट्स को देखने पहुंचने लगे हैं।

आपको बता दें 3 नवंबर को 32 घाटों पर साढ़े 9 लाख दीपक जगमगाएंगे। वॉलेंटियर्स को दीपक बिछाने की जिम्मेदारी दी गई है

Exit mobile version