Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक दूजे के हुए रणबीर और आलिया, खुशी से झूम रहा है कपूर और भट्ट परिवार

Alia-Ranbir

Alia-Ranbir

मुंबई। बधाई हो! रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों की शादी सम्पन्न हो गई हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं।

मुंबई के पाली हिल स्थित घर ‘वास्तु अपार्टमेंट’ में दोनों ने पंजाबी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। इससे पहले कपल की हल्दी, चूड़ा सेरेमनी और कुल देवता की पूजा जैसी सभी रस्में हुईं। जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स और कुछ सेलेब्स ही मौजूद रहे।

आलिया पर चढ़ी रणबीर की हल्दी, दोपहर में होंगे सात फेरे

अब सोशल मीडिया पर ‘#Mr & Mrs Kapoor’ ट्रेंड हो रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद कपल आज शाम 7 बजे घर के बाहर आकर मीडिया के सामने पहली पब्लिक अपीयरेंस देंगे। फिर इसके बाद दोनों सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने जाएंगे।

मेहंदी है रचने वाली! आलिया के हाथों में आज लगेगी रणबीर के नाम की मेहंदी

शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, आकाश अम्बानी से लेकर कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। कपूर और भट्ट परिवार खुशी से झूम रहा है। अब फैंस को इंतजार है रणबीर और आलिया की शादी की तस्वीरों का, जो अब तक सामने नहीं आ पाई है

Exit mobile version