Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रणबीर कपूर ने कोरोना को दी मात, निगेटिव रिपोर्ट आते ही आलिया ने ली चैन कि सांस

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor

बॉलीवुड पर कोरोना वायरस का काला साया छाया मंजरा है। बीते कुछ समय में बॉलीवुड के सई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड कलाकार रणबीर कपूर  का नाम भी शामिल है। चंद रोज पहले खबर आई थी कि रणबीर कपूर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।

रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सब को ये जानकारी दी थी। ये खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया था। रणबीर कपूर के फैंस ये खबर सुनकर काफी हैरान रह गए थे। फैंस रणबीर कपूर की सेहत के लिए दुआ करने लगे थे। फैंस की दुआ काम कर गई है।

दिया मिर्जा ने पुरुषों के प्राइवेट पार्ट पर किया ये ट्वीट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

खबरों की मानें तो रणबीर कपूर ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। रणबीर कपूर के ताऊ और बॉलीवुड कलाकार रणधीर कपूर ने भी इस खबर पर मुहर लगा दी है। रणधीर कपूर ने पीटीआई से बात करते हुए बताया, ‘रणबीर कपूर की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। अब वो पूरी तरह से ठीक है। उसकी सेहत में काफी सुधार है।’

Exit mobile version