Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुलिस यूनिफॉर्म में नजर आए रणबीर कपूर, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर काम पर वापस लौट चुके हैं। लॉकडाउन के बाद रणबीर कपूर मुंबई में शूटिंग करते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस की यूनिफॉर्म पहनी हुई थी। वह इस गेटअप में शूटिंग के लिए निकल रहे थे। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इसके साथ ही एक फोटो में रणबीर को इस गेटअप में अपने को-स्टार्स संग ब्रेक पर भी देखा गया।

रणबीर कपूर को इस रूप में देखकर फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वह सवाल कर रणबीर के इस नए प्रोजेक्ट के बारे में पूछ रहे हैं। हालांकि, रणबीर ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि यह किसी फिल्म नहीं बल्कि ऐड की शूटिंग के दौरान का लुक है।

रणबीर की फिल्म के बारे में बात करें तो हाल ही में उन्हें गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ एक डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया था। दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने संभाला है।

Exit mobile version