Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रणबीर कपूर की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे एक्टर

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor

मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म शमशेरा (Shamshera) का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। तेजी से वायरल हो रहे इस ट्रेलर में पहली बार रणबीर कपूर को एक डकैत के किरदार में देखा गया। शमशेरा की कहानी एक डकैत (रणबीर कपूर) की है, जिसके आतंक से परेशान होकर गांव के लोग ब्रिटिश पुलिस के पास जाते हैं।

यही पर शुद्ध सिंह (संजय दत्त) चीजें अपने हाथों में लेकर शमशेरा की अक्ल ठिकाने लगाने और उसे पकड़ने का जिम्मा अपने हाथ लेता है। इस मजेदार और बढ़िया ट्रेलर के लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर ने बताया कि उनका एक्सपीरियंस कैसा था।

रणबीर (Ranbir Kapoor) का हुआ एक्सीडेंट

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)  से पूछा गया कि उनके लिए संजय दत्त के साथ शमशेरा में काम करना कैसा रहा? इसपर सबसे पहले उन्होंने बताया कि कैसे उनका दिन मुश्किल जा रहा है। शमशेरा के लॉन्च इवेंट में आने से पहले रणबीर कपूर का एक्सीडेंट हो गया था।

20 साल की हुईं प्रियंका गांधी की लाड़ली, रॉबर्ट वाड्रा ने शेयर की मिराया की तस्वीर

इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, ‘मेरा दिन अभी तक काफी खराब जा रहा है। मैं टाइम का बहुत पक्का हूं तो मेरा ड्राइवर इंफिनिटी मॉल (गलत लोकेशन) लेकर पहले गया। वहां बेसमेंट में देखा तो कोई नहीं था। फिर मैं लेट हो गया। बाहर निकला तो किसी ने मेरी गाड़ी ठोक दी। ग्लास टूट गया तो करण ने बोला शुभ होता है। अब मैं यहां पहुंचा हूं।’

इस दिन होगी रिलीज

शमशेरा, 22 जुलाई 2022 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, डकैत शमशेरा के रोल में हैं। वहीं संजय दत्त, ब्रिटिश सरकार के लिए काम करने वाले पुलिस अफसर का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में वाणी कपूर को रणबीर संग रोमांस करते देखा जाएगा। इसे डायरेक्टर करण मल्होत्रा ने बनाया है और यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

Exit mobile version