Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर भद्दा मजाक करने पर बुरा फसे रणदीप हुड्डा

Randeep Hooda upset over lewd joke on former Chief Minister Mayawati

Randeep Hooda upset over lewd joke on former Chief Minister Mayawati

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी versality के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनको फिल्म ‘राधे’ में देखा गया था। फिल्म में वो विलेन के रोल में थे। इससे पहले वो सलमान खान के साथ ‘किक’ में नजर आए थे, जिसमें उन्हें पुलिस के किरदार में देखा गया था। फिलहाल रणदीप हुड्डा विवादों में घिर गए हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती पर जोक मारते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है।  उनकी इस हरकत की खूब आलोचना हो रही है।

दरअसल रणदीप हुड्डा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो सोशल मीडिया के बारे में बात कर रहे हैं। इस दौरान वो वहां बैठे दर्शकों से कहते हैं कि वो उन्हें एक ‘डर्टी जोक’ सुनाना चाहते हैं। वो कहते हैं कि ‘मायावती 2 बच्चों के साथ जा रही होती हैं। इस दौरान एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि ये बच्चे जुड़वा हैं?’ ‘तो मायावती ने कहा कि नहीं एक चार साल का है दूसरा आठ साल का है।’ रणदीप का ये वीडियो देख लोग विश्वास नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेता की जमकर आलोचना कर रहे हैं। उनसे माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।

जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर खिलाड़ी रयान बर्ल का खतरे में पड़ा करियर

जिसके बाद ही यूजर ने लिखा कि ‘ रणदीप हुड्डा ये जोक नहीं है। आज तक किसी पुरुष नेता पर मजाक नहीं होता और आपने एक दलित और पिछड़ों की महिला नेता पर ऐसा अश्लील मजाक किया है। ये गलत है।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘आपके आस पास कई महिलाएं हैं। अपने आयरन वीमेन मायावती पर क्यों मजाक किया।’

 

Exit mobile version