Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रणवीर ने शेयर की जबरदस्त सेल्फी, सेलेब्स ने किए मजेदार कमेंट

रणवीर सिंह अपना टेलीविजन डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। आज रात से उनका क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ शुरू हो रहा है। रणवीर इस शो के होस्ट हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी एक नई सेल्फी शेयर की है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। सेल्फी में रणवीर सिंह शर्टलेस नजर आ रहे हैं। साथ ही, वो पसीने से भीगे हुए हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने अपने गेम शो के अंदाज में कैप्शन लिखा है। उन्होंने चार ऑप्शन देते हुए फैंस से पूछा कि उन्हें क्या लगता है रणवीर सिंह को पसीना क्यों आ रहा है। रणवीर ने कैप्शन में लिखा, रणवीर के पसीने क्यों छूट रहे हैं? (ए) वो अभी अभी स्टीम रूम से निकले हैं। (बी) उनका आज रात टेलीविजन डेब्यू है। (सी) उनकी जिस्मानी गर्मी ज्यादा है। (डी) वो हॉट योग का प्रयास कर रहे हैं।

जानिए कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत,  नोट करें शुभ मुहूर्त

रणवीर के इस पोस्ट को फैंस को पसंद कर ही रहे हैं, साथ ही सेलेब्स भी उनके मजे लेने में लगे हैं। एक्टर आर माधवन ने रणवीर सिंह की फोटो पर कमेंट किया, ‘लेह, ”पोस्ट शावर सेल्फी” का खिताब मुझसे कितनी बार छीनेगा भाई??।

मनीष पॉल ने कमेंट किया, मैं नहीं खेल रहा। सिद्धांत कपूर ने कमेंट किया, या फिर ऑप्शन ई, माइकल जैक्सन की तरह पूरी रात डांस किया है। रणवीर सिंह अपने शो ‘द बिग पिक्चर’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनके शो के कई प्रोमो भी सामने आ चुके हैं।

Exit mobile version