Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आएगी रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडिस की जोड़ी?

jacqueline fernandez ranveer singh

जैकलीन फर्नांडिस रणवीर सिंह

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडिस की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाती नजर आ सकती हैं। निदेर्शक रोहित शेट्टी 80 के दशक में बनी सुपरहिट फिल्म ‘अंगूर’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान रोहित ने इस फिल्म पर काफी काम किया है और अब स्टार कास्ट भी फाइनल कर ली गई है और बहुत जल्द शूटिंग भी शुरू होती दिख सकती है।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ट्वीटर पर झूठी जानकारी फैलाने में किसका हाथ?

रिपोर्ट के मुताबिक ‘अंगूर’ के रीमेक में रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडिस को कास्ट कर रहे हैं। अगर होता है तो ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ के बाद अब तीसरी बार रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की ये जोड़ी साथ काम कर सकती है। ‘अंगूर’ में रणवीर के रोल को लेकर भी कई तरह के कयास लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह फिल्म में डबल रोल में दिखने वाले हैं। वह अंगूर में संजीव कुमार वाला किरदार निभाते दिखेंगे।

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें रणवीर सिंह की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 83 क्रिसमस के आस पास रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। यह इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के चलते टाल दी गई। यह एक मल्टीस्टार फिल्म है इसमें रणवीर सिंह, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

Exit mobile version