Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘बाप बन गया रे…’, पिता बनने के बाद पहली बार नजर आए रणवीर सिंह; फेस पर दिखी मिलियन डॉलर वाली खुशी

Ranveer Singh

Ranveer Singh

सितंबर महीने के शुरुआती दिनों में बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के घर नन्हीं परी का आगमन हुआ। माता-पिता बनने के बाद से दोनों ही कैमरे से दूर थे और पब्लिक में भी कोई अपीयरेंस नहीं दे रहे थे, लेकिन हाल ही में रणवीर सिंह पिता बनने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया वालों से मुलाकात की और साथ ही अपनी खुशी भी जाहिर की।

रणवीर (Ranveer Singh) ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ कार्यक्रम में पार्टिसिपेट करने गए थे, जहां उन्होंने पैपाराजी से बातचीत की। रणवीर सिंह ने इवेंट में आने पर पहले तस्वीरें क्लिक करवाई उसके बाद उन्होंने सभी से जाकर हाथ मिलाया और उनसे कहा, “बाप बन गया रे।” इवेंट में आने के दौरान उनकी खुशी साफ उनके चेहरे पर देखी जा सकती थी। रणवीर (Ranveer Singh) के इस वीडियो के वायरल होने के बाद से उनके फैन्स पोस्ट पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। किसी यूजर ने उनके लुक्स की तारीफ की तो किसी ने उनके पिता बनने पर उन्हें बधाईयां भी दीं।

8 सितंबर को बने माता-पिता

गणेश चतुर्थी के अगले दिन यानी 8 सितंबर को दीपिका ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। हालांकि, दीपिका वहां एक दिन पहले से ही एडमिट हो गई थीं। उस दौरान रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका के माता-पिता भी हॉस्पिटल में मौजूद रहे। माता-पिता बनने के बाद दोनों ही एक्टर ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए बेटी के आने के बारे में पोस्ट डाला था।

‘डिस्को डांसर’ मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

उस पोस्ट में लिखा था, “वेलकम बेबी गर्ल 8.9. 2024 रणवीर और दीपिका।” अभी तक कपल ने बेबी गर्ल की कोई भी तस्वीर पोस्ट नहीं की है। रणवीर और दीपिका साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।

Exit mobile version