• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रणवीर सिंह के पीछे प्रोड्यूसर ने छोड़ दिया था कुत्ता, स्ट्रगल स्टोरी शेयर करते हुए छलका एक्टर का दर्द

Writer D by Writer D
14/11/2022
in मनोरंजन
0
Ranveer Singh

Ranveer Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रणवीर सिंह (Ranveer Singh ) आज बॉलीवुड के सुपरस्टार में से एक माने जाते हैं। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कई दरवाजों पर धक्के खाने पड़ते हैं, तब जाकर कहीं ये शौहरत हासिल हो पाती है। रणवीर सिंह ने भी अपने करियर की शुरआत कई दरवाजों पर दस्तक दी। कहीं ना सुनने को मिला, तो किसी ने दरकिनार कर दिया, तो वहीं किसी ने अपना कुत्ता उनके पीछे छोड़ दिया। चौंक गए? जी हां, ऐसा हुआ है। रणवीर सिंह ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

रणवीर (Ranveer Singh ) की आपबीती

रणवीर सिंह हाल ही में मोरक्को में Marrakech International Film Festival अटेंड करने पहुंचे। एक्टर को इस फिल्म फेस्टिवल में Etoile d’Or अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रणवीर अवॉर्ड मिलने के बाद जो स्पीच दी उसे सब सुनते रह गए। रणवीर ने अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्हें तीन साल तक एक ब्रेक के लिए भटकते रहना पड़ा था। रणवीर ने 2010 में बैंड बाजा बारात फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेकिन इससे पहले रणवीर को भी कई प्रोड्यूसर के दरवाजे खटखटाने पड़े थे।

इसी दौरान रणवीर को एक ऐसा अपमान झेलना पड़ा, जिसे वो कभी भूला नहीं सकते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बड़े प्रोड्यूसर ने उनके पीछे अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया था। वो प्रोड्यूसर अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक प्राइवेट पार्टी के दौरान उस शख्स ने अपने मजे के लिए ऐसी हरकत की थी। हालांकि उस प्रोड्यूसर ने ही बाद में रणवीर को वापस अपने ऑफिस में मीटिंग के लिए बुलाया था। रणवीर ने अपनी स्पीच में उस प्रोड्यूसर का नाम नहीं बताया।

रणवीर (Ranveer Singh ) ने झेला कास्टिंग काउच

रणवीर ने अपनी जर्नी शेयर करते हुए बताया कि उस दौरान उन्हें भी कास्टिंग काउच जैसी चीज का सामना करना पड़ा था। रणवीर ने बताया कि- उस शख्स ने मुझे एक अजीब सी जगह पर बुलाया और कहा क्या तुम हार्ड वर्क करने वाले हो या स्मार्ट वर्क करने वाले? रणवीर ने कहा – मैं अपने आप को स्मार्ट नहीं समझता तो मैंने कहा मैं हार्ड वर्क करने वाला इंसान हूं। इस पर उसने जवाब दिया- डार्लिंग, स्मार्ट और सेक्सी बनो।

रणवीर ने कहा- मैंने अपनी लाइफ में ऐसे एक्सपीरियंस भी किए हैं। और ऐसे सभी एक्सपीरियंस उन तीन सालों में हुए हैं, जब मैंने स्ट्रगल किया था। मैं उन्हें कभी नहीं भूलुंगा। लेकिन अब लगता है, इसी वजह से शायद मैं उन ऑपरचुनिटीज की कद्र करता हूं जो मुझे आज मिल रही हैं।

Tags: Bollywood Newsranveer singh
Previous Post

मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, श्रद्धा के 35 टुकड़े कर आफताब ने किया इश्क का कत्ल

Next Post

खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा के कोच को मिलेगा ये बड़ा सम्मान

Writer D

Writer D

Related Posts

Sanjay Dutt
मनोरंजन

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, इस दिन होगी रिलीज

26/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

Dhurandhar 2 की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, बनाया ये नया रिकॉर्ड

19/03/2026
Dhurandhar 2
Main Slider

हमजा से जसकीरत बनने की कहानी में सेंसर का दखल, ‘धुरंधर 2’ के 21 सीन्स पर चली कैंची

18/03/2026
Badshah
मनोरंजन

यूट्यूब से हटाया गया विवादित सॉन्ग ‘टटिहरी, सिंगर बादशाह के खिलाफ नोटिस जारी

07/03/2026
Dhurandhar The Revenge
Main Slider

अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, तय करेगा हिंदुस्तान.. रोंगटे खड़े कर देगा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दमदार ट्रेलर

07/03/2026
Next Post
Rohit Sharma

खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा के कोच को मिलेगा ये बड़ा सम्मान

यह भी पढ़ें

Rekha Gupta

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम, कल लेंगी शपथ

19/02/2025
यूपी पंचायत चुनाव UP Panchayat elections

यूपी पंचायत चुनाव से गांव और शहर के बीच बनेगा संतुलन

12/02/2021

राम मंदिर भूमि पूजन से पहले आया उमा भारती का ट्वीट, कही ये बड़ी बात

03/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version