Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रणवीर सिंह को बताया मोतीचूर का लड्डू और दीपिका पादुकोण को गाजर का हलवा

ranveer deepika

दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह

नई दिल्ली| दीपिका पादुकोण अक्सर सोशल मीडिया पर फैन्स के बनाए गए मीम्स शेयर करती रहती हैं। अब दीपिका ने अपने और पति रणवीर सिंह पर बने मीम को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। यह मीम दीपिका और रणवीर की दिवाली फोटो पर बना है। फैन्स का कहना है कि रणवीर, मोतीचूर के लड्डू और दीपिका पादुकोण गाजर का हलवा जैसी लग रही हैं।

दीपिका ने इस मीम को शेयर करते हुए रणवीर को टैग किया और लिखा, जरूर…क्यों नहीं। दीपिका ने इससे पहले अपने एक लुक का मीम शेयर किया था जिसमें एक्ट्रेस का लुक काजू की कतली से कम्पेयर किया गया।

सलमान खान ने देवोलिना और रश्मि को लेकर कहा कुछ ऐसा

बता दें कि 14 नवंबर को रणवीर और दीपिका ने शादी की दूसरी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किए।

बताते चलें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रामलीला, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इनकी प्रेम कहानी रामलीला के दौरान से शुरू हुई थी। दीपिका और रणवीर दोनों फिल्म 83 में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं दीपिका फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाने वाली हैं।

रणवीर ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘दीपिका को इम्प्रेस करने में मैंने बहुत मेहनत की। शादी से पहले भी मैं दीपिका के प्रति अपने प्यार को जाहिर करने से शर्माता नहीं था। उसकी केयर करता था।’

Exit mobile version