Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

बांदा। जिले के बबेरू क्षेत्र में किशोरी के साथ बलात्कार (Rape) और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी अशोक सिंह का राजस्थान के चुरू निवासी एक महिला से सिंगिंग ऐप के माध्यम से संपर्क हुआ। जिसके बाद अशोक ने महिला को बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाने के लिए बुलाया। महिला अपनी 12 वर्षीया बेटी के साथ चुरू से आकर जलालपुर गांव में उसके साथ रहने लगी। जहां बुधवार को 12 वर्षीया किशोरी के साथ आकर अशोक सिंह ने बलात्कार किया। साथ ही मारपीट कर किशोरी के हाथ भी तोड़ दिए।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया और गुरुवार को आरोपी अशोक को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया।

उन्होने बताया कि आरोपी ने नौ अगस्त 2003 में अपने साथियों के साथ गांव के रामप्रकाश की हत्या की थी जिसमें जिला न्यायालय द्वारा छह दिसंबर 2007 को आरोपी अशोक सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। फिल्हाल आरोपी अशोक सिंह उच्च न्यायालय से जमानत पर बाहर था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अशोक सिंह पर गैंगस्टर. सहित अन्य कई धाराओं का मुकदमा भी पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपी पर कड़ी विधिक कार्यवाही होगी।

Exit mobile version