Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता पर दर्ज हुई बलात्कार की रिपोर्ट

Rameshwar Singh Yadav

Rameshwar Singh Yadav

एटा। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के करीबी एटा के सपा नेता व पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव ( Rameshwar Singh Yadav) और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। एक महिला ने जैथरा थाने में रामेश्वर सिंह ( Rameshwar Singh Yadav) के खिलाफ बलात्कार और जुगेंद्र सिंह पर अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों ही आरोपी भाई कारागार में निरुद्ध चल रहे हैं।

दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। 12 फरवरी 2019 को पूर्व विधायक के आवास पर नौकरी मांगने गई थी। उन्होंने अपने यहां खाना बनाने के लिए रख लिया। दूसरे दिन जब वो बर्तन धो रही थी। तभी उसे बुलाया और हाथ पकड़कर जबरन बेडरूम में खींच ले गए और बलात्कार किया। उसके बाद जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।

महिला के अनुसार वह डरकर वहां से चली गई। चार दिन बाद पता चला कि जुगेंद्र सिंह जैथरा आवास पर आए हैं। तो अपनी बात उनसे कहने के लिए पहुंची। इस पर जुगेंद्र सिंह ने अपनी पिस्टल निकालकर उसके सीने पर रख दी और अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ दिए। जान से मारने की धमकी दी।

तत्काल अपग्रेड होंगे ओवरलोड ट्रांसफार्मर

डर की वजह से अब तक किसी से शिकायत नहीं की। अब पता लगा है कि दोनों जेल में बंद हैं तो अपनी शिकायत दर्ज कराने थाने आई है। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Exit mobile version