Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी फरार

rape

rape

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मचबन्धवा गांव के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म (Rape) और वीडियो बनाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि व्यक्ति ने पहले जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला का अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल कर धमकी देकर संबध बनाता रहा। पहली बार छह अगस्त को महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद लगातार धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।

महिला ने घटना की जानकारी पति को दी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस की मदद ली और कार्यवाही की माग की। पुलिस की तहरीर पर प्रभारी निरिक्षक मनोज कुमार सिह ने शनिवार की रात आरोपी के विरूद्ध मुकदमा कर मामले में कार्यवाही शुरू कर दी।

प्रभारी निरिक्षक मनोज कुमार सिह ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की तलाश किया जा रहा है।

Exit mobile version