Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, कराया धर्म परिवर्तन

rape

rape

सहारनपुर। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर महिला का पहले धर्म परिवर्तन कराया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

एसएसपी आकाश तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर कोतवाली में एक महिला ने तहरीर दी। इसमें बताया कि देवबंद में रहने वाला शाहआलम ने उससे शादी का झासा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच उसने उसका धर्म परिवर्तन कराया, जब उसे उस युवक की हकीकत पता चली तो उसने उसके खिलाफ संबंधित थाने में तहरीर दी।

एसपी सिटी के नेतृत्व में लगी टीम ने आरोपित शाह आलम को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जूर्म स्वीकारा। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है।

Exit mobile version