• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी राज में बलात्कार, हत्या हो सकती है, लेकिन विरोध नहीं : आम आदमी पार्टी

Desk by Desk
02/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ, हाथरस
0
क्या दिल्ली में लगेगा कर्फ्यू? Will curfew be imposed in Delhi?

क्या दिल्ली में लगेगा कर्फ्यू?

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । हाथरस कांड के विरोध में शुक्रवार को यूपी में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने बेटियों को न्याय दिलाने के लिए अनशन किया। तहसील मुख्यालयों पर गांधी प्रतिमा के सामने अनशन और उपवास के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि बेटियों को सुरक्षा प्रदान करें वरना इस्तीफा दे दें।

हाथरस की बेटी इंसाफ दिलाने के लिए वाल्मीकि मंदिर के प्रार्थना सभा में पहुंची प्रियंका गांधी

पार्टी ने शुक्रवार शाम विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शांतिपूर्ण अनशन से घबराई योगी सरकार की पुलिस ने प्रयागराज में आप सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह समेत कई कार्यकर्ताओ को प्रदेश भर में हिरासत में लिया।

पार्टी प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी समेत प्रदेश में तमाम पदाधिकारियों को पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया। लखनऊ में सदर तहसील पर महिला विंग की सुभावनी मिश्रा, बख्शी का तालाब में सह प्रभारी ब्रिज कुमार सिंह, सरोजिनी नगर में वरिष्ठ नेता बृजेश तिवारी, मलिहाबाद में वरिष्ठ नेता अफरोज आलम,प्रदेश के मुरादाबाद में ज़िला अध्यक्ष जाबिर हुसैन,उन्नाव में महेंद्र बहादुर सिंह ज़िला अध्यक्ष,चित्रकूट में संतोषी लाल शुक्ला ज़िला अध्यक्ष मैंनपूरी में अनुराग श्रीवास्तव ज़िला अध्यक्ष,शामली में राजेंद्र सिंह पहलवान ज़िला अध्यक्ष के नेतृत्व में तथा अन्य जिलों के तहसीलों पर स्थानीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में ये अनशन हुआ।

हाथरस कांड : ‘ताऊ के सीने पर डीएम ने मारी लात, फोन छीन कमरे में किया बंद’

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराधों को रोकने में नाकाम प्रदेश की योगी सरकार ने अपराध के खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ ही दमन चक्र शुरू कर दिया है। प्रदेश में जगह-जगह आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और घर में नजरबंद कर दिया गया।

ऐसा इसलिए किया गया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बलात्कार और हत्या की शिकार प्रदेश की बच्चियों के परिवार को न्याय दिलाने के लिए गांधी के देश पर गांधी जयंती पर शांति पूर्वक अहिंसक ढंग से उपवास और अनशन कर रहे थे। मगर योगी सरकार को विरोध बर्दाश्त नहीं है।

प्रदेश की योगी सरकार तानाशाही पर उतर आई है। सच्चाई को दबाने के लिए आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। कार्यकर्ताओं को लाठी से पीटा जा रहा है, सड़क पर घसीटा जा रहा है, जेल भेजा जा रहा है और फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के इस जुल्म, दमन और तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं।

Tags: aam aadmi partybut not protestmurder can happen in Yogi Rajrapeआम आदमी पार्टी
Previous Post

हाथरस की बेटी इंसाफ दिलाने के लिए वाल्मीकि मंदिर के प्रार्थना सभा में पहुंची प्रियंका गांधी

Next Post

हाथरस कांड : उमा भारती बोलीं- देश में बीजेपी ने रामराज्य लाने का दावा किया था, पर…

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post

हाथरस कांड : उमा भारती बोलीं- देश में बीजेपी ने रामराज्य लाने का दावा किया था, पर...

यह भी पढ़ें

DK Shivkumar

डिप्टी सीएम बनने को तैयार हो गए डीके शिवकुमार, सोनिया गांधी का है बड़ा रोल

18/05/2023

जानिए ड्राइंग रूम में अलमारी, टीवी और टेलीफोन को रखने की सही दिशा है क्या

07/08/2021
mayawati

मायावती ने कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा- ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाएं मेरा जन्मदिन

14/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version