Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार

rape

rape

एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक युवक ने किशोरी को बंधक बनाने के बाद सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म (Rape) किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अवागढ़ क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी किसी कार्य के लिए गांव से बाजार की ओर जा रही थी। इसी बीच राजगढ़ निवासी युवक शिवकुमार उर्फ बॉबी मिल गया। उसने किशोरी को अकेला देखकर दबोच लिया और उसे सरसों के खेत में खींच ले गया। किशोरी ने अपने बचाव के काफी प्रयास किए, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसको बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। किशोरी ने जैसे-तैसे अपने को बंधनमुक्त किया और घर पहुंचकर परिजनों को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। इस जानकारी के बाद परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी के पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक को नामजद करते हुए पुलिस को मामले की तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

Exit mobile version