Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

rape

rape

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में घर के पीछे स्थित खेत गई विवाहिता दिव्यांग युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। बोलने में असमर्थ युवती के शोर मचाने पर जब तक लोग एकत्र हुए तब तक आरोपित फरार होने में सफल हो गया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सदर ने आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

ग्राम पठारी निवासी 20 वर्षीय विवाहिता बोलने में कमजोर है। वह शनिवार को घर के पीछे स्थित खेत पर शौच के लिए गई थी। तभी वहां गांव का ही रहने वाला सतीश नामक युवक आ धमका और युवती को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। इसका युवती ने विरोध कर शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी धमकाते हुए भाग निकला।

घटनाक्रम की जानकारी पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया तो उसमें भी बलात्कार की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बलात्कार के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

बताया गया कि पीड़िता साफ-साफ बोलने में सक्षम नहीं है, जिसकी वजह से पुलिस को उसकी बात समझने में काफी दिक्कत हो रही थी।

क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम भी गठित कर दी गई हैं।

Exit mobile version