Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुष्कर्म पीड़िता की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मेरठ। यूपी के मेरठ में कॉलेज से छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म की घटना ने तूल पकड़ लिया है। छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया हैं। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया हैं। उन्होंने मांग की है कि, आरोपितों की जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बता दें कि, आरोप था कि, छात्रा को नशीला पदार्थ देकर पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। गंभीर हालत में छात्रा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मामला नौचंदी थाना इलाके का है। छात्रा बुधवार दोपहर 2 बजे एक सरकारी कॉलेज में कक्षा 12 की परीक्षा देने गई थी। परीक्षा के बाद छात्रा कॉलेज गेट से शाम साढ़े चार बजे बाहर निकली, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंची। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि छात्रा को बदहवास हालत में अपने घर पहुंची।

दिल्ली सरकार का आदेश, वैक्सीन नहीं लगवाई तो दफ्तर में नो एंट्री

वहीं, एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि, कॉलेज से परीक्षा देकर लौटी कक्षा 12वीं की छात्रा को अगवा कर लिया। दुष्कर्म के बाद छात्रा को ऑटो से गांधी आश्रम चौराहे पर फेंक दिया था। छात्रा को कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की सुबह छात्रा ने उपचार के दौरान आनंद अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि, छात्रा को अगवा करने वाले आरोपितों की पहचान कर ली गई है, जो जाहिदपुर के रहने वाले है। उनकी तलाश में दबिश डाली जा रही है। पुलिस ने आरोपितों के परिजन को हिरासत में ले लिया है। आरोपितों को गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version