Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रेमी संग घूमने आई किशोरी से दुष्कर्म, पांच नाविक गिरफ्तार

Maid

brutality with minor maid

चित्रकूट। प्रेमी युवक के साथ जनपद घूमने आई 16 वर्षीय किशोरी को छह नाविक उठाकर ले गए। आरोप है उन लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म (Rape) किया। यह घटना जनपद सीमा से सटे मध्यप्रदेश जिला सतना के चित्रकूट थाना स्थित भरतघाट की है।

मध्यप्रदेश के बरौंधा थाना क्षेत्र के गांव की 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अपने बांदा निवासी प्रेमी के मिलने चित्रकूट आई थी। दोनों भरतघाट में महिलाओं के कपड़े बदलने वाले कमरे में थे। तभी कुछ नाविकों ने देख लिया।

पुलिस के मुताबिक किशोरी को नाविक उठाकर ले गए और मंदाकिनी नदी में नाव पर किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म (Rape) किया और भाग गए। किशोरी ने प्रेमी के साथ शनिवार को थाना में पहुंचकर घटना के बारे पुलिस को बताया। चित्रकूट थाना प्रभारी हीरालाल मिश्रा ने बताया कि पांच आरोपितों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित फरार है।

किशोरी का परिवार और प्रेमी सूरत में काम करता था। वहीं पर दोनों से मुलाकात हुई थी और एक दूसरे से प्रेम करने लगे थे। शुक्रवार को दोनों अपने-अपने घर से चित्रकूट में मिलने के लिए निकले थे। सीओ चित्रकूट आशीष जैन ने बताया कि मौके पर तत्काल पुलिस टीम पहुंची और पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों को जल्द अदालत में करेंगे पेश

किशोरी के साथ आया नाबालिग दोस्त पुलिस के पास है। इस घटना में शामिल आरोपितों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version