Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक सप्ताह तक बंधक बना महिला के साथ किया दुष्कर्म

BJP leader accused of rape

BJP leader accused of rape

हमीरपुर। जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक अज्ञात युवक के विरुद्ध बंधक बनाकर एक सप्ताह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसमें एक महिला को नामजद किया गया है। महिला के पति ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। शुक्रवार को महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

पीड़िता के पति ने बताया कि उसकी पत्नी सब्जी लेने राठ आयी थी। तभी उसकी उसको गांव की रूबी मिली और साथ में घर जाने की बात कही। उसके बाद उसकी पत्नी को कोल्ड्रिंक पिलाने दुकान पर ले गई। वहां उसकी पत्नी कोल्ड्रिंक पीते ही बेहोश हो गई।

आरोप लगाया कि तभी बाइक पर सवार कुछ लोग वहां आए और उसकी पत्नी को बाइक पर बैठाकर ले गए। जब उसकी पत्नी को होश आया तो एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पत्नी के विरोध करने पर मारपीट करने की धमकी दी।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि उक्त लोग उसकी पत्नी को सात दिन तक महोबा के चरखारी में बंधक बनाकर रखा और प्रतिदिन कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर वह व उसका भाई पत्नी को उन लोगों के चुंगल से छुड़ाकर लाए। पीड़िता के पति ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।

महिला सहित तीन के खिलाफ किया गया मुकदमा दर्ज

राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राय ने शुक्रवार को बताया कि तहरीर के आधार पर रूबी पत्नी राजेश निवासी आमगांव, ओंकार सैनी निवासी चरखारी और एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

Exit mobile version