Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

arrested

arrested

बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरिंदगी की इस घटना को अंजाम देने का आरोप पड़ोस के दो सगे भाइयों पर लगा है। दोनों नाबालिग हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

आरोप हैं कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना तीन दिन पहले की है। सात साल की बच्ची को पड़ोस के ही दो सगे भाई बहला फुसलाकर ले गए और गैंगरेप किया। बच्ची की तबियत बिगड़ने पर परिजन मऊ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए तो पता चला कि दुष्कर्म हुआ है।

पीड़िता की हालत गंभीर है। वहीं, बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी परिजनों ने स्थानीय पुलिस को बुधवार को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजनकरन नय्यर पीड़िता के गांव पहुंच गए। इस मामले में दो सगे किशोर भाइयों पर आरोप हैं।

पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल जांच कराई जा रही है।

Exit mobile version