Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शादी का झांसा दे युवती से दुष्कर्म, आरोपी फौजी पर मुकदमा

rape

rape

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक फौजी ने शादी करने का आश्वासन देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के बाद अब उससे शादी के लिए मना कर दिया। युवती की ओरसे मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी फौजी सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आज यहां कहा कि पीड़ित लड़की ने प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने मामले की जांच कर फौजी प्रकाश सिंह को दोषी पाया है। पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी प्रकाश सिंह के अतिरिक्त रघुवीर प्रसाद, अशोक सिंह व जगदीश प्रसाद के विरूद्ध धारा 420,376 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

जहानाबाद पुलिस के अनुसार कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र की युवती ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि जनपद बरेली के कस्वा भूड़ में कन्या पाठशाला में रहकर 12 वीं की पढ़ाई के दौरान कुछ वर्ष पहले जनपद बरेली के ग्राम भेसिया थाना शीशगढ़ निवासी प्रकाश सिंह से फोन के माध्यम से संपर्क हो गया था। प्रकाश सिंह जम्मू कश्मीर में आर्मी में जवान हैं।

शिकायत पत्र में कहा गया है फौजी प्रकाश सिंह कई बार अलग-अलग स्थानों पर उसको बहला-फुसलाकर बुलाता और शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच पता चला कि उसकी शादी कहीं और की जा रही है। तब पीड़िता ने इसकी शिकायत हेल्पलाइन 112 पुलिस से की। जिसका समझौता जनपद बरेली की चौकी बंजरिया में प्रकाश सिंह और उसके परिजनों के द्वारा एक लिखित फैसला नामा दिया गया। समझौते में कहा गया था कि वह जल्द ही पीड़िता के साथ हर हाल में शादी कर लेगा। पीड़िता का आरोप है कि समझौते के बाद भी प्रकाश सिंह ने शादी नहीं की है।

Exit mobile version